ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

हड़ताली शिक्षकों को सरकार ने दिया आखिरी मौका, मैट्रिक की कॉपी जांचेंगे तो मिलेगा वेतन

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार ने हड़ताली शिक्षकों को एक और मौका दिया है। शिक्षा विभाग के जारी आदेश के मुताबिक अगर हड़ताल पर गये शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लौट

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार ने हड़ताली शिक्षकों को एक और मौका दिया है। शिक्षा विभाग के जारी आदेश के मुताबिक अगर हड़ताल पर गये शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लौटना चाहते हैं तो लौट सकते हैं। सरकार उनका वेतन नहीं रोकेगी।साथ ही हड़ताली शिक्षकों को सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर मैट्रिक परीक्षा की कॉपी के मूल्यांकन कार्य में बाधा पहुंचाते हैं तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इंटर और मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांच की समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने साफ कर दिया है कि हड़ताली शिक्षकों को सरकार एक और मौका देना चाहती है।इंटर में लगाए गये वीक्षक अगर मैट्रिक की कॉपी जांच के लिए वापस आते हैं तो सरकार उनका योगदान वापस ले लेगी और उन्हें वेतन भी जारी कर देगी।


अपर मुख्य सचिव ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ हुई बैठक में सभी डीडीसी, डीईओ,डीपीओ और सेंटर डायरेक्टरों को निर्देश दिया है कि जिस तरह इंटर परीक्षा के कॉपियों की जांच के समय हड़ताली शिक्षकों से सख्ती से निपटा था उसी तरह मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांच के दौरान भी जारी रहेगी। उन्होनें कहा कि सरकार समय पर रिजल्ट देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


शिक्षा विभाग ने  साफ कर दिया है कि जो भी शिक्षक इंटर और मैट्रिक की परीक्षा की कॉपी जांच करते हैं उनका वेतन शीध्र जारी कर दिया जाए। वहीं विभाग ने साफ कर दिया है कि हड़ताल पर गये शिक्षक अगर मैट्रिक की परीक्षा की कॉपी की जांच पर लौटना चाहते हैं तो उन्हें योगदान करने दिया जाए। वहीं आदेश में य़े भी कहा गया है कि इंटर की परीक्षा की कॉपी जांच में लगे वैसे वीक्षकों को भी मैट्रिक की कॉपी जांच में शामिल किया जाए जनकी ड्यूटी पूरी हो गयी हो।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता