ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

गुलाब यादव के साथ IAS अधिकारी के घर भी ED की दबिश: पटना में प्रधान सचिव संजीव हंस के ठिकानों पर छापेमारी, विवादों से रहा है पुराना नाता

PATNA: पूर्व विधायक गुलाब यादव के तीन ठिकानों पर ईडी की रेड की खबर के बीच एक और बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। ईडी ने बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस के अलग-अलग ठिका

गुलाब यादव के साथ IAS अधिकारी के घर भी ED की दबिश: पटना में प्रधान सचिव संजीव हंस के ठिकानों पर छापेमारी, विवादों से रहा है पुराना नाता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पूर्व विधायक गुलाब यादव के तीन ठिकानों पर ईडी की रेड की खबर के बीच एक और बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। ईडी ने बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस के अलग-अलग ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। संजीव हंस फिलहाल ऊर्जा विभाग में प्रधान सचिव हैं। इनके ऊपर रेप जैसे संगीन आरोप भी लग चुका है।


दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने देशभर के 21 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक गुलाब यादव और सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ भी ईडी ने एक्शन लिया है। गुलाब यादव के साथ साथ ईडी की टीम ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पटना में दोनों के आवास पर ईडी की टीम सुबह से ही छापेमारी कर रही है।


बिहार में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस का विवादों से पुराना नाता रहा है। बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ऊपर रेप का आरोप भी लग चुका है। संजीव हंस के साथ-साथ राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के ऊपर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। चार साल पहले एक महिला ने दोनों के ऊपर गन प्वाइंट पर लेकर रेप करने का आरोप लगाया था।


साल 2021 में एक महिला ने आरोप लगाया था कि आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव ने उसके साथ रेप किया है। उक्त महिला का आरोप था कि तत्कालीन विधायक गुलाब यादव ने उसे महिला आयोग का सदस्य बनाने का प्रलोभन देकर पटना के रूकनपुरा स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया था और वहां वहां उसके साथ रेप किया गया था।


महिला का कहना था कि गुलाब यादव ने रेप का वीडियो भी बना लिया था। उस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया गया। महिला का कहना था कि गुलाब यादव ने उसे ब्लैकमेल कर दिल्ली के होटल में बुलाया, जहां आईएएस अधिकारी संजीव हंस भी मौजूद थे। दोनों और नशीला पर्दाथ खिलाकर रेप किया। महिला के मुताबिक, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे कई दफे होटलों बुलाया गया जहां संजीव हंस और गुलाब यादव के उसके साथ रेप किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता