ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

गोपालगंज में शाम 4 बजे के बाद मेले पर लगी रोक, भगदड़ में 3 की हुई थी मौत

GOPALGANJ : गोपालगंज में दुर्गा पूजा के मेले में दर्दनाक हादसा हो गया। नगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास राजा दल पंडाल में भगदड़ मच गई जिसमें दो महिला और एक बच्चे की मौत हो

गोपालगंज में शाम 4 बजे के बाद मेले पर लगी रोक, भगदड़ में 3 की हुई थी मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में दुर्गा पूजा के मेले में दर्दनाक हादसा हो गया। नगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास राजा दल पंडाल में भगदड़ मच गई जिसमें दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिनमें से चार को गोरखपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में चल रहा है। घटना के बाद जिला प्रशासन चौकस हो गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने शाम 4:00 बजे के बाद मेले पर पाबंदी लगा दी है।


वहीं, इस घटना के बाद डीएम नवल किशोर चौधरी और एसपी स्वर्ण प्रभात मौके पर पहुंचे। डीएम ने भगदड़ के जांच का आदेश दिया है। सदर अनुमंडल के एसडीओ के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।


 इस बीच स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीड़ की संभावना को देखते हुए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को नहीं लगाया गया था। यह भी कहा जा रहा है कि भिड़ भी ज्यादा थी जबकि निकलने का रास्ता सही नहीं था। पहले बाहर निकालने की होड़ में भगदड़ मच गई और एक बच्चा जमीन पर गिर गया जिसे उठाने में दो महिलाओं की जान चली गई। हालांकि, इस दौरान एक और बच्चा जख्मी हुआ था जिसे बचा लिया गया।


वहीं, इस घटना ने गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के व्यवस्था की भी पोल खोल दी। लगभग 20 घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, वहां डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं थे। इसे लेकर अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। प्रशासन की फटकार के बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे। डीएम ने सिविल सर्जन को इस मामले में शो कॉज किया है।


इसके अलावा डीएम ने कहा है कि फिलहाल स्थिति को नॉर्मल कर लिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना की जांच में जुट गई है। सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। सभी पूजा समितियों को आदेश दिया गया है कि सुबह 9 - 4 बजे शाम तक ही पंडालों में लोगों का प्रवेश दिया जाए। उसके बाद लोग अपने घरों में रहेंगे। दुर्गा पूजा के मेले में शाम में ही भीड़ जुटती है।


उधर, इस घटना में मरने वालों की पहचान कर ली गई है। जिस बच्चे की मौत हुई उसका नाम आयुष कुमार था। वह माझा थाना क्षेत्र के सनाठ मठिया निवासी दिलीप राम का पुत्र था। मौत की शिकार एक महिला 55 वर्षीय उर्मिला देवी कुचायकोट के सासामुसा निवासी रविंद्र शाह की पत्नी थी जबकि, दूसरी महिला नगर थाना के बसडीला निवासी भोज शर्मा की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी थी।