ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

गो फर्स्ट के फ्लाइट कैंसिल रहने से हवाई किराये में तेजी, 20 हजार पहुंचा पटना से मुंबई का किराया

PATNA : पैसों की कमी से जूझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट के विमानों के रद्द होने से पटना से उड़ान भरने वाले अन्य फ्लाइट का किराया काफी तेजी से ऊपर चढ़ा है। तीन जोड़ी फ्लाइटों क

गो फर्स्ट के फ्लाइट कैंसिल रहने से हवाई किराये में तेजी,  20 हजार पहुंचा  पटना से मुंबई का किराया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : पैसों की कमी से जूझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट के विमानों के रद्द होने से पटना से उड़ान भरने वाले अन्य फ्लाइट का किराया काफी तेजी से ऊपर चढ़ा है। तीन जोड़ी फ्लाइटों के रद्द होने से टिकटों की बुकिंग का अचानक दबाव बढ़ा है, जिससे किराये में तत्काल बढ़ोतरी दिख रही है। पांच मई को पटना-मुंबई रूट पर विमान किराया 20 हजार के आसपास पहुंच गया।


मिली जानकारी के अनुसार,  गो फर्स्ट के विमानों के रद्द होने के कारण अभी विमान किराये में उछाल हर रूट दिखेगा। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 2167 किराया का गुरुवार रात आठ बजे तक 18579 रुपये था। वहीं पटना-दिल्ली रूट का किराया भी काफी तेजी से ऊपर चढ़ा है। सामान्य दिनों में किराये की बढ़ोतरी एक से डेढ़ हजार रुपये है, जबकि पांच मई को यह 17 हजार रुपये तक पहुंच गया।


वही, विस्तारा की पांच मई की फ्लाइट यूके 718 का दिल्ली रूट पर किराया 16847 रुपये था। इस रूट पर न्यूनतम किराया विस्तारा के विमान यूके 716 का 13487 रुपये बताया गया। हालांकि,  नौ मई से पटना-दिल्ली रूट पर किराया सामान्य के आसपास होने के आसार हैं। जबकि, पटना बेंगलुरु रूट पर किराया 20 हजार के आसपास पहुंच गया है। इस रूट पर सामान्य दिनों में बुकिंग के एक दिन बाद की फ्लाइट का किराया 13 से 14 हजार के आसपास रहता था।


 इधर, दूसरे दिन भी गो फर्स्ट के काउंटरों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का यात्री इंक्वायरी के लिये आते रहे। विमानन कंपनी के कर्मियों के बीच भी खामोशी की स्थिति बनी रही।  वहीं, विमान किराया महंगा होने का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है. ट्रेन में यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। पटना-नयी दिल्ली राजधानी में शुक्रवार को लंबी वेटिंग हो गयी है। इसके आलावा विमान रद्द कर दिए जाने के बाद भी यात्रियों को रिफंड को लेकर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।