ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

गिरिराज को सता रही बिहारियों की चिंता, कोरोना संकट के बीच किया हवन

PATNA : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह को बिहारियों की चिंता सता रही है. जनता कर्फ्यू के बीच दिल्ली में मौजूद गिरिराज सिंह ने आज हवन किया है. हवन के जरिए गिरिराज

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह को बिहारियों की चिंता सता रही है. जनता कर्फ्यू के बीच दिल्ली में मौजूद गिरिराज सिंह ने आज हवन किया है. हवन के जरिए गिरिराज सिंह में कोरोना संकट पर निजात के लिए प्रार्थना की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज भारत में जनता कर्फ्यू लगा है. लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं.


भारत में आज सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हो चुकी है. मुंबई, सूरत और पटना में एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. बिहार में अब एक-एक कर कोरोना के मरीज सामने आने लगे हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अब बिहारियों की चिंता हो रही है. कोरोना संकट से बचाव के लिए गिरिराज सिंह हवन कर रहे हैं. 


उधर दूसरी ओर बिहार में कोरोना की वजह से पहली मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर राज्य के मुख्य सचिव राज्य के डीजीपी और स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव के साथ बैठक के शुरू कर दी है.

टैग्स