ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

घर से भाग पटना में छिपे थे लड़का-लड़की, प्रेमी जोड़ी तक पहुंची पुलिस

PATNA : पटना में बीते एक महीने से छिपकर रह रहे प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने पकड़ लिया. दोनों समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं और पहले से शादीशुदा हैं. प्रेमिका के दो बच्चे हैं वहीं प्

घर से भाग पटना में छिपे थे लड़का-लड़की, प्रेमी जोड़ी तक पहुंची पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में बीते एक महीने से छिपकर रह रहे प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने पकड़ लिया. दोनों समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं और पहले से शादीशुदा हैं. प्रेमिका के दो बच्चे हैं वहीं प्रेमी का भी एक बेटा है. लेकिन प्यार में पागल इस जोड़े ने अपना घर परिवार छोड़कर साथ जीने मरने की कसमें खा लीं और समस्तीपुर से भाग निकले. दोनों पटना के एक फ्लैट में रह रहे थे. तभी पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. 


दरअसल, विभूतिपुर की रहने वाली 28 साल की महिला को दीघा हाट के अखाड़ा गली के रहने वाले 32 साल के शंभू से प्यार हो गया. दोनों की पहचान फेसबुक के जरिये हुई थी. थोड़े दिनों बाद बातचीत करते करते दोनों को प्यार हो गया. फिर क्या था, प्रेमिका अपने दोनों बच्चों और प्रेमी शंभू अपने बेटे को छोड़ने के लिए तैयार हो गया. दोनों ने भागने का प्लान बनाया. 


शंभू प्रेमिका के मायके विभूतिपुर पहुंचा और वहां से दोनों भाग निकले. प्रेमिका के परिजनों ने विभूतिपुर थाने में अपहरण का केस दर्ज करा दिया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों पटना के पाटलिपुत्र इलाके में रह रहे हैं. उसके बाद विभूतिपुर थाना की पुलिस पटना पहुंची. पाटलिपुत्र थानेदार एसके शाही ने बताया कि समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना की पुलिस ने पाटलिपुत्र थाना की मदद से इंद्रपुरी रोड नंबर दो में छापेमारी कर प्रेमी जाेड़े को पकड़ लिया गया है. दोनों को पुलिस यहां से लेकर रवाना हो गई है.