ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

घने कोहरे के कारण दो हाइवा में भिड़ंत, आग लगने से जिंदा जले चालक और खलासी

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में आज अहले सुबह घने धुंध के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत की सुचना निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, यह घटना धनर

घने कोहरे के कारण दो हाइवा में भिड़ंत, आग लगने से जिंदा जले चालक और खलासी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार की राजधानी पटना में आज अहले सुबह घने धुंध के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत की सुचना निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, यह घटना धनरुआ थाना इलाके के इलाहाबाद बैंक के समीप का है। यहां आज अहले सुबह विपरीत दिशा से आ रही दो हाइवा की आपस में भिड़ंत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह पटना से गया जाने वाली स्टेट हाईवे के धनरुआ थाने के इलाहाबाद बैंक के समीप दो हाइवा में आमने- सामने की भिड़ंत हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। इसमें एक गाड़ी में आग की लपटे अधिक तेज थी, जिसके कारण  हाइवा सवार चालक व खलासी जिंदा जल गए। हाइवा में आग की लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थी। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग जुट गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है।


इधर, आग लगने की सूचना दमकल की टीम और स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि दोनों हाइवा चालक गाड़ी में ही फंसे हुए हैं। लोगों द्वारा दोनों को निकालने की कोशिश की जा रही है। 


गौरतलब हो कि, राजधानी पटना समेत प्रदेश के वातावरण में नमी अधिक होने के साथ पछुआ की गति कम होने से कोहरे की सघनता में वृद्धि हुई है। राजधानी पटना में आज सुबह के समय छह सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। वहीं, शाम ढलते ही घने कोहरे की चादर के चलते कुछ भी देखना मुश्किल हो जाता है। इससे सबसे अधिक समस्या वाहन चालकों को हो रही है। सड़क पर वाहनों की भिड़ंत के खतरनाक हादसे हो रहे हैं।  इस घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है।