ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

G.D. Goenka School Purnia : पूर्णिया के जीडी गोयनका विद्यालय ने रचा इतिहास, बच्चों ने जीते 94 पदक

G.D. Goenka School Purnia : पूर्णिया समाहरणालय परिसर के महानंदा सभागार में डीएम के हाथों 34 बच्चों को सम्मानित किया गया। इससे पहले जीडी गोयंका विद्यालय के अध्यक्ष डॉ पीयूष अग्रवाल ने डीएम का स्वागत किया।

G.D. Goenka School Purnia
G.D. Goenka School Purnia
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

G.D. Goenka School Purnia : बिहार के पूर्णिया जिले के जीडी गोयंका विद्यालय ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। यहां के बच्चों ने देश के अलग-अलग राज्यों के बच्चों से साथ चल रहे खेल प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाया है। इन लोगों ने कुल 94 पदकों पर अपना कब्ज़ा जमाया है। इसके बाद अब इन बच्चों का भव्य तरीके से स्वागत किया गया है। 


जानकारी के अनुसार,पूर्णिया समाहरणालय परिसर के महानंदा सभागार में डीएम के हाथों 34 बच्चों को सम्मानित किया गया। इससे पहले जीडी गोयंका विद्यालय के अध्यक्ष डॉ पीयूष अग्रवाल ने डीएम का स्वागत किया। इसके साथ ही विद्यालय के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने कहा कि 34 बच्चों ने 94 पदक जीतकर स्कूल का नाम तो रोशन किया ही साथ-साथ पूर्णिया और बिहार का भी नाम रौशन किया है। 


इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपने प्रतिभा अनुशासन और संघर्षशीलता का परिचय देते हुए मथुरा स्पोर्ट्स इवेंट " ग्लोबल खेलों का महोत्सव" में अच्छा प्रदर्शन किया, यह प्रतियोगिता 21 अगस्त से 24 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई थी, जिसमें बिहार,हरियाणा,पंजाब, उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड सहित कुल 5 राज्यों के 14 प्रतिष्ठीत स्कूल ने भाग लिया था। 


जिसमें जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया के 34 प्रतिभावान छात्रों ने 94 पदक अपने नाम किया। जिसमें 31 स्वर्ण पदक, 48 रजत पदक और 15 कांश्य पदक शामिल है। इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे पूर्णिया एवं बिहार राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। बच्चों की सफलता को देखते हुए पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार, खेल पदाधिकारी, ADM, ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।