ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

73वां गणतंत्र दिवस : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने पटना के गांधी मैदान में फहराया तिरंगा

PATNA : 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने ठीक नौ बजे ध्वजारोहण किया. उनके साथ समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,

73वां गणतंत्र दिवस : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने पटना के गांधी मैदान में फहराया तिरंगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने ठीक नौ बजे ध्वजारोहण किया. उनके साथ समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी समेत सांसद, मंत्री, विधायक, विधान परिषद, विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद हैं.


तिरंगा फहराने के बाद सीआईएसएफ, एसएसबी, सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, बिहार विशेष सशस्त्र बल, एसटीएफ, होमगार्ड शहरी और होमगार्ड ग्रामीण के जवानों ने परेड किया. अलग-अलग परेड करने के बाद सभी टुकड़ियां अपने-अपने निर्धारित स्थान पर कदम से कदम मिलाकर लौट गईं.


राज्‍यपाल ने अपने संबोधन में बिहार के विकास की जानकारी दी. कहा कि बिहार में हरित आवरण 15 से 17 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया गया है. स्मार्ट बिजली मीटर लगाने में देश का अग्रणी प्रदेश बन गया है. पटना मेट्रो का निर्माण हो रहा है. नगर निकायों की संख्या 142 से बढ़ाकर 262 कर दी गई है. शहरी सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं. गांवों में भी बिजली, हर घर नल जल और पक्की नली-गली का काम पूरा हो गया है. शौचालय का निर्माण चल रहा है.


इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 जनवरी को अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराया. साथ ही झंडा रोहन करने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.  


सीएम नीतीश ने कहा कि देश के वीर सपूतों को शत्-शत् नमन. आज हम सब यह प्रण करें कि देश की आजादी, एकता एवं अखण्डता को बनाए रखेंगे. हम सब मिलकर राज्य एवं देश के गौरव को बढ़ाएंगे.

टैग्स