ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, तलाश जारी

PATNA: बड़ी खबर पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां दमराही घाट पर नहाने के दौरान एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। मृत

 गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, तलाश जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां दमराही घाट पर नहाने के दौरान एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। मृतक की पहचान शरीफागंज निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई है।


 घटना की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद दमराही घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने युवक की काफी तलाश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचे गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी है। वही इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि रौशन अपने दादा के श्राद्ध क्रम में परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा था तभी अचानक पैर पिसलने से गहरे पानी में चला गया। गंगा नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। फिलहाल NDRF की टीम शव की खोजबीन में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता