ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

गंगा नदी की स्वच्छता के लिए 36 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी नालंदा की सानिया, जल्द CM नीतीश करेंगे मुलाकात

PATNA : बिहार की बेटी गंगा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए पिछले 36 दिनों से हरिद्वार में भूख हड़ताल पर बैठी है। नालंदा की सानिया से साध्वी पद्मावती बन चुकी बिहार की बेटी का ह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार की बेटी गंगा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए पिछले 36 दिनों से हरिद्वार में भूख हड़ताल पर बैठी है। नालंदा की सानिया से साध्वी पद्मावती बन चुकी बिहार की बेटी का हठ है कि वे गंगा को पवित्र-स्वच्छ और निर्मल बना कर ही दम लेगी। अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार तक बिहार की बेटी के 'हठयोग' की खबर पहुंची है। सीएम नीतीश ने बिहार की बेटी के सत्याग्रह का समर्थन किया है और जल्द मुलाकात की बात कही है।


जल संरक्षण के लिए विख्यात जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने नालंदा की 23 वर्षीया बेटी साध्वी पद्मावती के  सत्याग्रह की जानकारी सीएम नीतीश कुमार को दी। पूरी जानकारी के बाद सीएम नीतीश कुमार ने भी पद्मावती के गंगा सत्याग्रह का समर्थन किया है। नीतीश कुमार और जल पुरुष डॉ राजेंद्र सिंह दोनों एक  साथ जल्द ही साध्वी पद्मावती से मिलने हरिद्वार जाएंगे। इसी के साथ साध्वी पद्मावती के गंगा सत्याग्रह का समर्थन बिहार और देश के कोने-कोने से मिलने लगा है। नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने भी संसद में इस मामले को उठाने की बात कही है।


बता दें कि सानिया कुमारी से साध्वी बनी पद्मावती नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड के बड़ी मलावां गांव निवासी केनार कला मिडिल स्कूल के हेडमास्टर संत कुमार और मनोरमा देवी की तीसरी संतान हैं। वे नालंदा महिला कॉलेज की छात्रा रही हैं। दर्शनशास्त्र में ऑनर्स ग्रेजुएशन की डिग्री के बाद उन्होंने एमए की पढ़ाई के लिए नालंदा कॉलेज में एडमिशन लिया था।इसी दौरान सानिया ने संन्यास धारण कर लिया था। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें