ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

गंगा को गया तक ले जाने का मिशन, अपने भागीरथी प्रयास का नीतीश ने लिया जायजा

PATNA : गंगा नदी के पानी को नालंदा और गया तक के ले जाने का जो मिशन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू किया था. अब उसका काम जमीन पर दिखने लगा है. यही वजह है कि नीतीश कुमार अपने इ

गंगा को गया तक ले जाने का मिशन, अपने भागीरथी प्रयास का नीतीश ने लिया जायजा
First Bihar
1 मिनट

PATNA : गंगा नदी के पानी को नालंदा और गया तक के ले जाने का जो मिशन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू किया था. अब उसका काम जमीन पर दिखने लगा है.  यही वजह है कि नीतीश कुमार अपने इस भागीरथी प्रयास का जायजा लेने के लिए आज नालंदा पहुंचे.  नीतीश कुमार ने आज राजगीर और उसके आसपास के इलाके में गंगा जल उद्वह योजना का जायजा लिया है.  नीतीश कुमार गया के दौरे पर भी पहुंचने वाले हैं.


सीएम नीतीश आज सड़क मार्ग से पटना से राजगीर के लिए निकले और सबसे पहले उन्होंने राजगीर और नवादा के इलाके में इस योजना का निरीक्षण किया. इस मौके पर तमाम बड़े अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने कई निर्देश भी दिए हैं. सीएम नीतीश गया के विष्णुपद मंदिर भी जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करने के बाद गंगा उद्वह योजना का निरीक्षण करते हुए अन्य विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे.