ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

गांधी सेतु के समानांतर नए पुल का काम एसपी सिंगला एजेंसी को, साढ़े तीन साल में पूरा होगा काम

PATNA : पटना के गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले नए पुल के निर्माण का काम एसपी सिंगला एजेंसी को दे दिया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए पुल के निर्माण का ट

गांधी सेतु के समानांतर नए पुल का काम एसपी सिंगला एजेंसी को, साढ़े तीन साल में पूरा होगा काम
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना के गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले नए पुल के निर्माण का काम एसपी सिंगला एजेंसी को दे दिया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए पुल के निर्माण का टेंडर फाइनल कर दिया है। बड़ी बात यह है कि पुल के निर्माण पर अनुमानित खर्च से 25 फ़ीसदी कम रेट पर यह टेंडर फाइनल किया गया है। एसपी सिंगला कंपनी साढ़े तीन साल में इस पुल का निर्माण काम पूरा करेगी।


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस पुल के निर्माण पर 2411 करोड़ से ज्यादा की राशि के खर्च होने का अनुमान लगाया था हालांकि एजेंसी इसका निर्माण 1794.37 करोड़ में ही करेगी। साथ ही साथ अगले 10 वर्षों तक एजेंसी ही स्कूल का मेंटेनेंस भी करेगी। आपको बता दें कि मौजूदा गांधी सेतु से 38 मीटर पश्चिम की तरफ से नए प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा किया जा चुका है और जल्द ही इसका निर्माण काम शुरू हो जाएगा। 


इस पुल के निर्माण के लिए जारी टेंडर में कुल 7 एजेंसियों ने सहभागिता की थी। एसपी सिंगला के अलावे टाटा पावर, प्रोजेक्ट, गैमन, एलएंडटी, एफकॉन्स, दिलीप बिल्डकॉन और अशोक बिल्डकॉन जैसी बड़ी कंपनियां टेंडर में शामिल हुई थीं। लेकिन एसपी सिंगला ने अनुमानित खर्च से 25 फ़ीसदी कम रेट पर निर्माण की निविदा डाली थी लिहाजा तमाम तकनीकी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उसे निर्माण का जिम्मा दिया गया है।

टैग्स