ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गांधी सेतु का हो गया लोकार्पण, गडकरी बोले.. बिहार के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं

PATNA : रिस्ट्रक्चरिंग के बाद गांधी सेतु के पश्चिमी लेन का उद्घाटन हो गया है। इसके साथ ही गांधी सेतु पर गाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज ग

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : रिस्ट्रक्चरिंग के बाद गांधी सेतु के पश्चिमी लेन का उद्घाटन हो गया है। इसके साथ ही गांधी सेतु पर गाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज गांधी सेतु के पश्चिमी लेन का उद्घाटन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामविलास पासवान, नित्यानंद राय समेत बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए इनके अलावे कई सांसद भी कार्यक्रम में जुड़े। 


गांधी सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रामवासियों को भरोसा दिलाया है कि राज्य के विकास के लिए वह पैसे की कोई कमी महसूस नहीं होने देंगे। गडकरी ने कहा कि बिहार में उनके विभाग से जुड़ा कोई भी काम हो अगर प्रस्ताव आएगा तो वह काम कराया जाएगा। गडकरी ने कहा कि बिहार में विकास की असीम संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार की तरफ से बिहार में पुलों का जाल बिछाया जा रहा है। गंडक और नेपाल के सटे इलाके में भी सड़क का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। गडकरी ने कहा कि वह एमएसएमई के मंत्री हैं और उनको लगता है कि मधुबनी पेंटिंग को दुनिया में पहचान मिले। लीची और आम को दुनिया के हर हिस्से में पहुंचना चाहिए और यह सब कुछ लॉजिकल कॉस्ट कम किए जाने से संभव है। 


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वह अब पटना हवाई जहाज से नहीं आना चाहते हैं। गडकरी ने कहा कि उनकी चाहत है कि वह पानी के रास्ते पटना पहुंचे और यह तभी संभव है जब भारत सरकार की तरफ से जारी जलमार्ग का प्रोजेक्ट पूरा हो जाए। गडकरी ने कहा कि राज्य में सरकार चाहे किसी भी दल की हो वह विकास योजनाओं पर राजनीति नहीं करते जब भी किसी सरकार ने उन तक कोई प्रस्ताव भेजा है उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ उस पर पहल की है।

टैग्स