ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

पटना में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग, युवक को पेट में लगी गोली, पीएमसीएच रेफर

पटना से सटे बख्तियारपुर में 3 युवक बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। गोली तीनों में से एक को पेट में लग गयी। गंभीर हालत में उसे पीएमसीएच ले जाया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

BIHAR POLICE
युवक को लगी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

patna news: पटना से सटे बख्तियारपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग की गयी। फायरिंग करके पार्टी मना रहे तीन लड़कों में से एक को पेट में गोली लग गयी। जिसके बाद वो बुरी तरह घायल होकर लहुलुहान हो गया। आनन फानन में उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। जिसके बाद युवक को पीएमसीएच लेकर परिजन रवाना हो गये हैं। 


घटना बेलथान गांव की है घायल 16 साल के नाबालिग के परिजनों ने बताया कि गांव में 3 लड़के पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने फायरिंग की और गोली 16 साल के सचिन को लग गयी। गोली लगने के बाद वो वही गिर गया और लहुलुहान हो गया। परिजन उसे लेकर पीएमसीएच रवाना हो गये हैं। वही बाढ़ एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने एक पुलिस पदाधिकारी को पीएमसीएच भेजा है। युवक को कैसे गोली लगी और हथियार कहां से आया इन सब बातों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। घायल सचिन को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। घायल से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

टैग्स