ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

FIR करने के लिए अब थाने जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल से ही सनहा और प्राथमिकी दर्ज करेगी बिहार पुलिस

PATNA : बिहार पुलिस ने आमलोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है. आपको जानकार ये हैरानी होगी कि जिस काम के लिए आपको थाने के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब आपक

FIR करने के लिए अब थाने जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल से ही सनहा और प्राथमिकी दर्ज करेगी बिहार पुलिस
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार पुलिस ने आमलोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है. आपको जानकार ये हैरानी होगी कि जिस काम के लिए आपको थाने के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब आपको ऐसा नहीं करना होगा. दरअसल एफआईआर या सनहा बिहार पुलिस अब मोबाइल से ही दर्ज कर लेगी. जिससे लोगों को काफी सहूलियत होगी और उन्हें पुलिस की इस नई व्यवस्था का लाभ भी मिलेगा. 


जिन लोगों की बाइक या मोबाइल चोरी हो जाएगी, उन्हें इसका एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. इतना ही नहीं पर्स गुम होने की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए फरियादियों को अब ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. बिहार पुलिस अब व्हाट्सएप के जरिए ही आवेदन लेगी और प्राथमिकी या सनहा दर्ज करेगी. 


किसी भी आवेदक को एप्लीकेशन के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और पूरा घटनाक्रम लिखकर भेजना होगा. जब आवेदक व्हाट्सएप के जरिए इन सारी जानकारियों के साथ अपना आवेदन भेजेगा तो उसके बाद आइजी और संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से आवेदन की मॉनीटरिंग होगी. फिर उसके बाद संबंधित थाने में आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही करने के बाद आइजी कार्यालय के मोबाइल नंबर पर आवेदन वापस भेज दिया जायेगा, जहां से उसको फरियादी के मोबाइल पर भेजा जायेगा. यदि आवेदक को आवेदन की मूल प्रति या सनहा की कॉपी चाहिए तो वह थाने पर जाकर प्राप्त कर सकता है.


तिरहुत रेंज के आइजी ने पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग के तहत व्हाट्सएप नंबर 7070201201 जारी किया है. इस पर मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली जिलों के लोग अवेदन दे सकते हैं. इसको लेकर सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है. तिरहुत रेंज आइजी गणेश कुमार ने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि बाइक चोरी या किसी वस्तु के गुम हो जाने का सनहा दर्ज कराने को लेकर थाने में फरियादियों को दौड़ाया जाता है. अब उनको थाने का चक्कर नहीं काटना होगा. वे सीधे मोबाइल नंबर पर अपने आवेदन को भेजकर सनहा या प्राथमिकी दर्ज करवा सकते हैं. 

टैग्स