ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी के पिता का निधन, दिल्ली के एक अस्पताल में ली अंतिम सांसे

DESK: फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी के पिता राधाकांत वाजपेयी का आज सुबह निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। आर.के.

फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी के पिता का निधन, दिल्ली के एक अस्पताल में ली अंतिम सांसे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी के पिता राधाकांत वाजपेयी का आज सुबह निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। आर.के. वाजपेयी की उम्र 83 साल थी। आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में आरके वाजपेयी ने अंतिम सांसे ली। मनोज वाजपेयी के पिता के निधन की जानकारी डायरेक्टर अविनाश दास ने ट्विटर के माध्यम से दी है।


मनोज बाजपेयी के पिता के निधन के खबर के बारे में डायरेक्टर अविनाश दास ने ट्वीट कर जानकारी दी। अविनाश दास ने लिखा, मनोज भैया के पिताजी नहीं रहे। उनके साथ गुज़ारे पल याद आ रहे हैं। यह तस्वीर मैंने भितिहरवा आश्रम में ली थी। बड़े धीरज वाले आदमी थे। बेटे के ऐश्वर्य की छुअन से हमेशा ख़ुद को दूर रखा। मामूली बाने में बड़े आदमी थे। उन्हें नमन. श्रद्धांजलि.




बताया जाता है कि फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी के पिता की तबीयत पिछले कुछ दिनों से काफी खराब थी। जिसके कारण केरल में चल रही शूटिंग को छोड़कर मनोज वाजपेयी अपने पिता से मिलने दिल्ली रवाना हुए थे। दिल्ली में उनके पिता का इलाज चल रहा था। आस सुबह दिल्ली के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे ली। 


मनोज वाजपेयी के पिता राधाकांत वाजपेयी एक किसान थे। बताया जाता है कि बेटे की तमाम बड़ी सफलताओं और स्टारडम से उनके पिता पर जरा भी फर्क नहीं पड़ा। वे बेहद सादगी वाली जिंदगी जीते रहे। मनोज वाजपेयी के पिता बिहार में अपने पुश्तैनी घर में ही रहते थे। 


बिहार के नरकटियागंज में मनोज वाजपेयी का जन्म हुआ था। मनोज वाजपेयी बचपन से एक्टर बनना चाहते थे। मनोज वाजपेयी ने अपनी हाई स्कूल तक की पढ़ाई बेतिया जिले के के. आर. हाई स्कूल से की थी और 17 साल की उम्र में  वे अपने गांव नरकटियागंज से दिल्ली शिफ्ट हो गये।

टैग्स