ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास के बगल में लाखों की चोरी, पूर्व मंत्री की बेटी है पीड़िता

PATNA : आइए न हमरे बिहार में यहां एक से एक नए मामले मिलेंगे भरे बाजार में। यह बात हम आज इस वजह है कह रहे हैं क्योंकि इस घटना को पढ़ने के बाद सूबे के अंदर अब शायद ही कोई खुद को सुरक

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास के बगल में लाखों की चोरी, पूर्व मंत्री की बेटी है पीड़िता
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : आइए न हमरे बिहार में यहां एक से एक नए मामले मिलेंगे भरे बाजार में। यह बात हम आज इस वजह है कह रहे हैं क्योंकि इस घटना को पढ़ने के बाद सूबे के अंदर अब शायद ही कोई खुद को सुरक्षित महसुस कर पाए। इसकी वजह यह है अब राज्य के डिप्टी सीएम के घर के बगल में ही चोरी हो जाए तो फिर प्रजा किसके भरोसे खुद को सुरक्षित महसूस करें।


दरअसल, पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास के बगल में पूर्व मंत्री के बेटी के घर में फ्लैट से गहने व सामान चोरी करके फरार हो गए। पूर्व मंत्री के पुत्री के आवास से 10 लाख के गहने व 1.50 लाख नकद चोरी कर ली गयी। इस घटना के बाद इलाके में तरह -तरह की चर्चा शुरू हो गई है। 


जानकारी के अनुसार पटना के एयरपोर्ट थाने के कौटिल्य नगर मकान नंबर 32 में रहने वाली पूर्व मंत्री स्व. सीताराम दास की बेटी सोनी कुमारी के आवास से चोरों ने करीब 10 लाख के गहने और 1.50 लाख नकद की चोरी कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद सोनी कुमारी ने  एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज करा दिया है। चोरों ने आवास के एक-एक कमरे को खंगाल दिया और गहने व नकद लेकर फरार हो गये। खास बात यह है कि उनके आवास की बगल में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी आवास है। 


सोनी कुमारी गया जिले में शिक्षा विभाग में रिसर्च असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनके भाई व पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता मणिभूषण कुमार भी साथ में रहते हैं। लेकिन, वह भी अपने घर पर नहीं थे। सोनी कुमारी घर पर आते-जाते रहती हैं। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को परिवार के तमाम सदस्य अपने पैतृक घर चले गये थे। इसके कारण घर खाली हो गया था। इसी बीच  चोरी की जानकारी मिली और फिर एयरपोर्ट थाना पुलिस को सूचना दी गयी। चोरों ने एक-एक कमरे में जाकर खोजबीन की और गहने और नकद की चोरी कर ली है।  उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।


इसके अलावा डेहरी ऑन सोन में डीआइजी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर विकास कुमार के बोरिंग रोड यमुना अपार्टमेंट के समीप स्थित किराये के फ्लैट से चोरों ने चार लाख के गहने व अन्य सामान की चोरी कर ली। इंस्पेक्टर अपने पूरे परिवार के साथ नवादा जिला के टाउन थाना क्षेत्र में स्थित पैतृक घर गये हुए हैं।  इसी दौरान  पड़ोसियों ने जानकारी दी कि उनके फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने अपने एक परिचित को घर पर भेजा तो चोरी की जानकारी मिली। चोरों ने फ्लैट के एक-एक कमरे को खंगाल दिया और ट्रॉली बैग में रखे करीब चार लाख के गहने व अन्य सामान लेकर भाग गये। हालांकि चोरों ने उसी बैग में रखे सरकारी पिस्टल को नहीं चुराया।