ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

डिप्टी CM ने की 'PM किसान योजना' की समीक्षा, कहा- 30 लाख किसानों को मिली 1632 करोड़ की दूसरी किस्त

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' की समीक्षा के बाद बताया कि वर्ष 2019-20 में बिहार के 44 लाख

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' की समीक्षा के बाद बताया कि वर्ष 2019-20 में बिहार के 44 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की पहली किस्त और 30 लाख 79 हजार किसानों को दूसरी किस्त के तौर पर अब तक 1,632 करोड़ राशि हस्तांतरित की गयी है।

डिप्टी सीएम ने योजना पर संतोष जताते हुए कहा कि दो साल पहले तक बैंक खातो की संख्या, ब्रांच कोड और आईएमएफसी आदि की त्रृट्टियों के कारण पीएम किसान पोर्टल द्वारा रद्द किए गए आवेदनों की संख्या जहां 3 लाख 56 हजार था वहीं लगातार प्रयास के बाद अब घट कर मात्र 1 लाख 48 हजार रह गयी है।

सुशील मोदी ने अंचलाधिकारी और अपर समाहर्ता के स्तर पर तीन महीने से अधिक से जमीन की जांच के लिए लम्बित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने और पंचायतवार सूची बना कर मुख्यालय स्तर से कृषि समन्यवकों को एसएमएस भेजने का निर्देश दिया ताकि वे किसानों से व्यक्तिगत संपर्क कर उनके आवेदनों की त्रुट्टियों का शीघ्रता से निष्पादन कराएं।

गौरतलब है कि अब तक बिहार  के 72 लाख 76 हजार किसानों ने सम्मान निधि के लाभ के लिए आवेदन दिया जिनमें से 11 लाख 72 हजार को विभिन्न त्रृट्टियों के कारण पोर्टल ने रद्द कर दिया। पीएफएमएस पोर्टल द्वारा हर जिले के प्रत्येक पंचायत से औसतन 3 से 6 हजार रद्द किए गए आवेदनों सुधार किया जाना है। कृषि समन्वयक से लेकर अंचलाधिकारी के स्तर पर जांच हेतु लम्बित 8 लाख 96 हजार आवेदनों का तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।