ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

डॉक्टरों ने ब्रांडेड दवा लिखी तो होगा एक्शन, PMCH प्रशासन का फैसला

PATNA: डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद PMCH अस्पताल अधीक्षक ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि PMCH में यदि डॉक्टर ब्राडेड दवाईयां लिखेंगे तब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई

डॉक्टरों ने ब्रांडेड दवा लिखी तो होगा एक्शन, PMCH प्रशासन का फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद PMCH अस्पताल अधीक्षक ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि PMCH में यदि डॉक्टर ब्राडेड दवाईयां लिखेंगे तब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी विभागाध्यक्ष समेत सीनियर व जूनियर डॉक्टरों को पत्र लिखकर पीएमसीएच अधीक्षक ने निर्देश जारी किया है। अब आज से सभी डॉक्टर सिर्फ जेनेरिक दवाईयां ही मरीज को लिखेंगे। ऐसा नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. आई.एस.ठाकुर ने निर्देश जारी करते हुए लिखा की डॉक्टर सबसे पहले अस्पतालों में निशुल्क मिलने वाली दवाईयां ही लिखेंगे। हॉस्पिटल में दवाईयां उपलब्ध नहीं होने पर भी वे जेनेरिक दवाईयां ही मरीजों को लिखेंगे। मरीजों को सस्ती दवाईयां आसानी से मिले इसकी कोशिश की जा रही है। 


अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई डॉक्टर ब्रांडेड दवाईयां लिखते पकड़े गये तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थोक दवा विक्रेताओ के पास जेनेरिक दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पीएमसीएच में ही जेनरिक दवाइयां उपलब्ध है। यह दवा ब्रांडेड दवाओं से कई गुना सस्ती होती है। इस असर भी ब्रांडेड दवाओं जैसा ही है। इसलिए मरीजों को सिर्फ जेनेरिक दवाएं ही लिखे इस बात का निर्देश अस्पताल अधीक्षक ने सभी विभागों को दिया है।