ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में चलती गाड़ी में दो लडकियों के साथ रंगरेलियां मना रहा था उप प्रमुख पति: पुलिस ने पकड़ा तो खुले सनसनीखेज राज

SIWAN: बिहार पुलिस ने प्रखंड उप प्रमुख का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका तो अंदर का नजारा देख कर पुलिसकर्मी हैरान रह गये. उप प्रमुख पति चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में दो लडकियों के

बिहार में चलती गाड़ी में दो लडकियों के साथ रंगरेलियां मना रहा था उप प्रमुख पति: पुलिस ने पकड़ा तो खुले सनसनीखेज राज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार पुलिस ने प्रखंड उप प्रमुख का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका तो अंदर का नजारा देख कर पुलिसकर्मी हैरान रह गये. उप प्रमुख पति चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में दो लडकियों के साथ रंगरेलियां मना रहा था. गाड़ी से बड़ी संख्या में अवैध हथियार भी बरामद किये गये हैं. पुलिस कह रही है कि उप प्रमुख का पति पहले से ही आपराधिक मामलों का आऱोपी रहा है।


ये वाकया बिहार के सारण जिले में हुआ है. सारण पुलिस अमनौर थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी बीच सड़क से गुजर रही एक गाड़ी में संदिग्ध गतिविधियां नजर आयी. उस स्कॉर्पियो गाड़ी में उप प्रमुख का बोर्ड भी लगा था. पुलिस ने गाडी की जांच की तो उसमें सिवान जिले के बडहरिया प्रखंड के उप प्रमुख का पति मीनाज अहमद उर्फ सल्लू बैठा था. गाडी में उसने अपने दोनों तरफ दो लड़कियों को बिठा रहा था औऱ चलती गाड़ी में ही अश्लील हरकतें कर रहा था. पुलिस ने उस गाड़ी को चला रहे जाहिद अली को भी धर दबोचा जो गाडी चला रहा था।


शराब का भी था इंतजाम

पुलिस द्वारा पकडी गयी गाड़ी में शराब का भी इंतजाम होने की चर्चा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक शराब के नशे में धुत्त सल्लू ने गाड़ी में उलटी भी कर रखी थी. लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. सारण के एसपी गौरव मंगला ने मीडिया को बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी से गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा भी बरामद किया गया है।


सारण के एसपी ने कहा कि गिरफ्तार किये गये लोग सिवान जिले के हैं. लिहाजा सिवान जिले की पुलिस से उन लोगों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी ली जा रही है. पूरी जानकारी आने के बाद पुलिस और आगे की कार्रवाई करेगी.