ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

दो गुटों के बीच मारपीट में फायरिंग और पत्थरबाजी, आरोपी को अरेस्ट करनी पहुंची पुलिस टीम को रातभर दौड़ाया

PATNA : बिहार में पुलिस प्रसाशन की टीम उस वक्त से अधिक एक्टिव मोड पर काम कर रही है, जब डीजीपी ने बैठक कर अपराधियों और बदमाशों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने की बात कही है। यही वजह है कि,

दो गुटों के बीच मारपीट में फायरिंग और पत्थरबाजी, आरोपी को अरेस्ट करनी पहुंची पुलिस टीम को रातभर दौड़ाया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पुलिस प्रसाशन की टीम उस वक्त से अधिक एक्टिव मोड पर काम कर रही है, जब डीजीपी ने बैठक कर अपराधियों और बदमाशों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने की बात कही है। यही वजह है कि, पुलिस की टीम आए दिन अवैध और गलत काम करने वालों के खिलाफ रेड कर रही है और उन्हें अरेस्ट भी कर रही है। हालांकि, इस दौरान पुलिस टीम को काफी विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला मसौढ़ी से निकल कर सामने आया है। जहां एक आरोपी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पूरी रात भटकती रही और बाबजूद इसके आरोपी को अरेस्ट नहीं कर पाई। 


दरअसल, पटना के मसौढ़ी स्थानीय पटेल नगर स्थित जीर्ण-शीर्ण पार्क के पास आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में पत्थरबाजी और फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि, इसमें किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है।


बताया जा रहा है कि, घटना की सूचना पाकर पुलिस की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपितों ने पुलिस को ही खूब दौड़ाया। जिसके बाद भड़की पुलिस ने अपनी भड़ास पटेलनगर की ओर से मनीचक जाने वाली एक पगडंडी पर बैठे मनीचक के कुछ युवकों की पिटाई कर निकाली। हालांकि, फायरिंग की घटना से उन्होंने इनकार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस काफी देर तक वहां रही, लेकिन पुलिस के सामने कोई नहीं आया। फिलहाल घटना किन लोगों के बीच और किस कारण को लेकर घटी, यह पता नहीं चल सका है।


आपको बताते चलें कि, फायरिंग और पत्थरबाजी की सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही करीब दो दर्जन युवक भागकर मनीचक तालाब के पास जाकर छिप गए। पुलिस पूरे मुहल्ले में दो घंटे तक घूमती रही। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पटेल नगर में मारपीट की सूचना मिली थी।