ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट में गड़बड़ी, 138 यात्रियों की अटकी सांसें

PATNA : कम समय में एक जगह से दूसरे जगहों की सफर तय करवाने वाला यातायात का साधन हवाई मार्ग है। लेकिन, इस मार्ग में हमेशा एक चिंता बनी रहती है वह है यात्रियों की सुरक्षा। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामल

दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट में गड़बड़ी, 138 यात्रियों की अटकी सांसें
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : कम समय में एक जगह से दूसरे जगहों की सफर तय करवाने वाला यातायात का साधन हवाई मार्ग है। लेकिन, इस मार्ग में हमेशा एक चिंता बनी रहती है वह है यात्रियों की सुरक्षा। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दिल्ली से पटना आ रही विमान से जुड़ी हुई है। जहां इस विमान में सवार 138 यात्रियों की सांसें उस समय अटक गई जब यह मालूम चला की फ्लाइट का ब्रेक फेल हो गया है।


दरअसल, दिल्ली से उड़ान भर पटना आने वाली फ्लाइट एसजी 8721 के ब्रेक में उस समय गड़बड़ी आ गई।जब यह विमान हवा में ही था। उसके बाद गड़बड़ी होने की वजह से स्पाइसजेट की यह फ्लाइट दिल्ली - पटना- दिल्ली वाराणसी डायवर्ट हो गई। फ्लाइट एसजी 8721 शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे पटना लैंड करने वाली थी । 


बताया जा रहा है कि, विमान दिल्ली से उड़ान भरने के बाद आरा तक आ चुकी थी। एटीसी ने भी रनवे पर उतरने की अनुमति दे दी थी।लेकिन इसी बीच पायलट को ब्रेक में कुछ तकनीकी खराबी का एहसास हुआ। पटना का रनवे छोटा होने की वजह से पायलट ने निर्णय बदला और फ्लाइट को वाराणसी ले जाने का निश्चय किया। वाराणसी में एटीसी से सम्पर्क के बाद विमान की वहां लैंडिंग कराई। 


इधर, वापस से यह विमान वाराणसी से उड़ान भरने के बाद करीब तीन घंटे देर से 11.30 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरा। फिर दोपहर 12.05 बजे 140 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। विमान के देर होने से तीन घंटे तक पटना से दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान रहे। इस दौरान एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों की एयरलाइंस के अधिकारियों व कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। किसी तरह सीआईएसएफ ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।