ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

दीघा-एम्स एलिवेटेड प्रोजेक्ट का काम शुरू, साइट पर मजदूर को उल्टी होने से मची अफरा-तफरी

PATNA : पटना के दीघा-एम्स एलिवेटेड प्रोजेक्ट पर लॉगडाउन के बीच काम दोबारा शुरू हो चुका है। प्रोजेक्ट साइट पर तकरीबन 200 मजदूरों से फिलहाल काम लिया जा रहा है लेकिन गुरुवार को प

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना के दीघा-एम्स एलिवेटेड प्रोजेक्ट पर लॉगडाउन के बीच काम दोबारा शुरू हो चुका है। प्रोजेक्ट साइट पर तकरीबन 200 मजदूरों से फिलहाल काम लिया जा रहा है लेकिन गुरुवार को प्रोजेक्ट साइट पर अचानक से अफरा-तफरी मच गई। दरअसल साइट पर काम कर रहे एक मजदूर को कई दफे उल्टियां हुई जिसके बाद काम बंद करना पड़ा। 


प्रोजेक्ट साइट पर काम कर रहे एक मजदूर को उल्टी होने की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में प्रोजेक्ट पर चल रहा काम रोक दिया गया। हालांकि बाद में जब मजदूर का मेडिकल चेकअप कराया गया तो यह बात सामने आई कि उसके पेट में गड़बड़ी थी जिसकी वजह से उसे उल्टियां हुईं। बावजूद इसके बीएसआरडीसी ने प्रोजेक्ट साइट पर पूरा एहतियात बरतने को कहा है। 


बीएसआरडीसी की तरफ से निर्माण एजेंसी को यह गाइडलाइन जारी किया गया है कि प्रोजेक्ट साइट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाए। मास्क से लेकर सेनेटाइजर तक का इंतजाम हो और थर्मल स्कैनर के जरिए लगातार काम कर रहे लोगों का चेकअप किया जाए। आपको बता दें एलिवेटेड प्रोजेक्ट पर जून महीने तक काम पूरा कर लेना था लेकिन अब लॉकडाउन की वजह से इस प्रोजेक्ट की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

टैग्स