ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

दीघा-एम्स एलिवेटेड पुल से प्रेमी युगल ने लगाई छलांग, हालत नाजुक

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक प्रेमी युगल ने एक एलिवेटेड पुल से कुदकर जान देने की कोशिश की। पुल से प्रेमी जोड़े के छलांग लगाने के बाद

दीघा-एम्स एलिवेटेड पुल से प्रेमी युगल ने लगाई छलांग, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक प्रेमी युगल ने एक एलिवेटेड पुल से कुदकर जान देने की कोशिश की। पुल से प्रेमी  जोड़े के छलांग लगाने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालत गंभीर होता देख युवक और युवती को स्थानीय हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल फुलवारीशरीफ के मोहम्मदपुर  के रहने वाले हैं। 


रूपसपुर थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्र एरिया में दोनों ने पुल से छलांग लगा दी। दोनों प्रेमी युगल ने ऐसा क्यों किया यह अब तक स्पष्ट नहीं सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। दोनों प्रेमी युगल की पहचान और घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।  


बताया जा रहा है कि लड़की गोला रोड की रहने वाली है जबकि लड़का कुर्जी महमदपुर का रहने वाला है। लड़की के परिजन ने बताया कि शनिवार की सुबह वह कोचिंग के लिए निकली थी। तभी दोपहर में रूपसपुर थाना पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी। बताया गया कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। लड़की के परिजनों ने लड़के से इनकार कर दिया। एलिवेटेड पुल से एक बाइक बरामद किया गया है। इस मामले को देखकर ऐसा लगता है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग है। दोनों का बयान आने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।


टैग्स