ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार पुलिस के दो जवान के जज्बे को किया सलाम, फोटो शेयर कर कही बड़ी बात

PATNA : बिहार पुलिस को लेकर लोगों के मन में एक निगेटिव इमेज रहता है. लोगों को लगता है कि बिहार पुलिस लोगों को तंग करती है और अपराध नियंत्रण करने में भी पिछे रह जाती हैं.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस को लेकर लोगों के मन में एक निगेटिव इमेज रहता है. लोगों को लगता है कि बिहार पुलिस लोगों को तंग करती है और अपराध नियंत्रण करने में भी पिछे रह जाती हैं. 


इस सब के बीच बिहार पुलिस के दो जवान का फोटो वायरल हो रहा है जो लोगों के इस सोच को बदल देगा. तस्वीर देखकर यह साफ हो रहा है कि पुलिसकर्मी भी तत्परता के साथ आम लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहती है. 


बिहार पुलिस के मुखिया गुप्तेश्वर पांडेय ने मूसलाधार बारिश में भी अपनी ड्यूटी के प्रति इमानदार दो पुलिसवालों का फोटो अपने फेसबुक पर शेयर करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया है.


तस्वीर साझा करते हुए गुप्तेश्वर पांडेय ने लिखा है कि बिहार पुलिस के इस सिपाही के जज्बे को सलाम. मानवीय मूल्यों की समझ एक पुलिस से ज्यादा और कहीं नहीं होती. तेज बारिश में छाता लगा कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता बिहार पुलिस का ये सिपाही. हमें गर्व है ऐसे जवान पर. इस जज्बे को सलाम. आप भी पुलिस की मदद कर एक स्वस्थ और बेहतर समाज बनाएं. जय हिंद.


.


वहीं दूसरी तस्वीर नेउरा थाने में तैनात SI की है, जो बारिश में ट्रैफिक को कंट्रोल कर रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए डीजीपी ने लिखा है कि मूसलधार वर्षा में जाम छुड़ाते नेउरा थाना के SI. ये है हमारी बिहार पुलिस🙏