ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

DGP का जनता दरबार 31 मार्च के लिए कैंसल, कोरोना को लेकर फैसला

PATNA : भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार पुलिस की ओर से एक बड़ा निर्णय लिया गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार पुलिस की ओर से एक बड़ा निर्णय लिया गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय की ओर से आयोजित हो रही जनता दरबार को 31 मार्च तक स्थगित करने का निर्णय  लिया गया है. 


बिहार में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार कई बड़े उपाए कर रही है. बिहार में स्कूल, कालेज, सिनेमा घर, पार्क, चिड़ियाघर और म्यूजियम को 31 मार्च तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. करोना वायरस को पैर नहीं पसारने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं. बिहार पुलिस की ओर से कई बड़े फैले लिए गए हैं. 


लॉ एंड आर्डर के एडीजी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस को 4 बजे आयोजित पुलिस महानिदेशक के जनता दरबार को इस महीने की आखिरी तारीख यानी कि 31 मार्च तक स्थगित किया जाता है. बता दें कि बिहार में कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी अलटरनेट कर दी गई है. सरकार ने कोरोना को संक्रमण को रोकने के लिए इसपर पहले ही निर्णय लिया है.


DGP का जनता दरबार 31 मार्च के लिए कैंसल, कोरोना को लेकर फैसला

टैग्स