ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

पुलिस अधिकारियों से जो काम नीतीश नहीं करवा पाये वो DGP गुप्तेश्वर पांडेय करवायेंगे

PATNA : बिहार पुलिस के अधिकारियों से जो काम खुद नीतीश कुमार नहीं करवा पाये वो अब DGP गुप्तेश्वर पांडेय करावेयेंगे. डीजीपी ने एलान किया है कि उनके निर्देश पर बिहार पुलिस के तमाम बड़

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस के अधिकारियों से जो काम खुद नीतीश कुमार नहीं करवा पाये वो अब DGP गुप्तेश्वर पांडेय करावेयेंगे. डीजीपी ने एलान किया है कि उनके निर्देश पर बिहार पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी महीने में एक दिन गांव में गुजारेंगे. ये अलग बात है कि खुद नीतीश कुमार अपने अधिकारियों को ये बात कह कर हार गये शायद ही किसी ने उनकी बात सुनी.


डीजीपी का एलान
दरअसल बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय इन दिनों क्षेत्र के दौरे पर हैं. भागलपुर में उन्होंने पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत की. इस मौके पर DGP ने एलान कर दिया कि पुलिस के छोटे बड़े अधिकारी अब गांव में रात गुजारेंगे. SP, DIG, IG के साथ साथ DGP हर महीने एक रात गांव में गुजारेंगे. डीएसपी 15 दिन में से एक दिन गांव में रहेंगे. वहीं थानेदार हर सप्ताह एक दिन गांव में गुजारेंगे.


DGP ने निर्देश दिया है कि गांवों में डेरा डाल कर पुलिस अधिकारी लोगों की शिकायत सुनेंगे और उसे ऑन द स्पॉट निपटाने की कोशिश करेंगे. डीजीपी ने कहा कि पुलिस हेडक्वार्टर इसकी मॉनिटरिंग करेगा. जल्द ही हर पुलिस अधिकारी को राज्य पुलिस मुख्यालय से एक फार्मेट मिल जायेगा. गांव में रात गुजारने के बाद पुलिस अधिकारी उस फार्मेट को भर कर अपने हेडक्वार्टर भेजेंगे. उस आधार पर उनके काम का मूल्यांकन किया जायेगा.


नीतीश की नहीं सुनी तो क्या डीजीपी की बात मानेंगे अधिकारी
ये वही फरमान है जिसे सत्ता में आने के बाद नीतीश कुमार बार-बार अपने अधिकारियों के सामने दुहराते रहे. 2005 में सत्ता में आने के बाद नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ अपनी हर मीटिंग में DM-SP के साथ दूसरे अधिकारियों के महीने में एक रात गांव में बिताने का निर्देश दिया. लगातार पांच साल तक नीतीश कुमार ये फरमान सुनाते रहे लेकिन शायद ही किसी अधिकारी ने उनकी बात सुनी. ऐसे में सवाल ये है कि क्या बिहार के पुलिस अधिकारी डीजीपी की बात सुनेंगे. 



टैग्स