ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

देश में आज से खत्म होगी आचार संहिता : अब शुरू होंगे रुके हुए सभी कार्य : सरकारी कामकाज भी पकड़ेगी रफ़्तार

PATNA : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले तीन महीनों से आदर्श आचार सहिंता लागू था। इसको लेकर कई सरकारी कामकाज पर इसका असर दिख रहा था। अधिकारियों-कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी

देश में आज से खत्म होगी आचार संहिता : अब शुरू होंगे रुके हुए सभी कार्य : सरकारी कामकाज भी पकड़ेगी रफ़्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले तीन महीनों से आदर्श आचार सहिंता लागू था। इसको लेकर कई सरकारी कामकाज पर इसका असर दिख रहा था। अधिकारियों-कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी और उनके प्रशिक्षण में जाने से कामकाज पर इसका असर देखने को मिल रहा था। ऐसे में अब आज गुरुवार को आचार संहिता हटने के बाद सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज तेजी से होने शुरू होंगे। इसके बाद तीन माह से आचार संहिता के कारण सरकारी स्तर पर रुके हुए काम भी शुरु हो जाएंगें।


दरअसल, चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया था। लोकसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता पूरे देश में लागू रही। इस दौरान चुनाव के आयोजन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए सभी अधिकारियों या पदाधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रहा। यदि किसी अधिकारी का स्थानांतरण या तैनाती आवश्यक मानी गई तो पहले आयोग की अनुमति ली गई। अब किसी भी अधिकारी या कर्कामचारी का स्थानांतरण हो सकेगा। 


उधर, मंत्रियों को अपना आधिकारिक वाहन केवल अपने आधिकारिक निवास से अपने कार्यालय तक शासकीय कार्यों के लिए ही मिलता था। अब सूबे के हर विभाग में काम अपनी गति पकड़ेगा। विकास संबंधी निर्णय हो सकेंगे। इसके बाद वहीं निर्वाचन आयोग नें वोटिंग और काउंटिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आज से आदर्श आचार संहिता खत्म हो जाएगी।