ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

देश की जनता को नहीं मालूम है I.N.D.I.A. गठबंधन का नाम, बोले BJP नेता ... PM बन अपने - अपने आरोप को खत्म करना चाहते है विपक्ष के नेता

PATNA : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले दो दिनों तक विपक्षी दलों वाली इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समन्वय समिति का भी गठन किया गया है। बिहार के डिप्ट

देश की जनता को नहीं मालूम है I.N.D.I.A. गठबंधन का नाम, बोले BJP नेता ... PM बन अपने - अपने आरोप को खत्म करना चाहते है विपक्ष के नेता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले दो दिनों तक विपक्षी दलों वाली इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समन्वय समिति का भी गठन किया गया है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को तो शामिल किया गया है। इसके अलावा जिन चार समितियों का गठन हुआ है। उसमें आरजेडी और जेडीयू के चार-चार नेताओं को जगह दी गई है। वहीं, अब इस बैठक को लेकर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने बड़ा तंज किया है। संजय जायसवाल ने कहा है कि - ये लोग के गठबंधन का फुल फॉर्म भी लोगों को मालूम नहीं होगा तो किसी के बारें में उनको क्या मालूम होगा। 


दरअसल, बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सांसद संजय जयसवाल ने कहा कि, हमलोग दो दिनों से मुंबई में जमावड़ा देख रहे थे। ये लोग वहां कोई काम वाली बात नहीं कर रहे थे। हकीकत तो यही है कि इनके गठबंधन INDIA का फूल फॉर्म कम ही लोगो को मालूम होगा। ये लोग घमंडिया गठबंधन के लोग हैं। 


संजय जायसवाल ने कहा कि- मुंबई की विपक्षी बैठक में यह तय हुआ कि, यदि सपना में भी इनमे से कोई पीएम बना तो बाकी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को खत्म करेगा। इन लोगों ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बना है। उसमे ऐसा  कोई नही जिन पर भ्रष्टाचार का मामला नही हो। दो दिन मुंबई में 500 रुपया का मिनरल वाटर पी कर यही निष्कर्ष निकला है की ये लोग इस तरह का मंसूबा लेकर साथ बैठे थे। लालू यादव ने कहा कि सब का बैक खाते बंद करा देंगे हकीकत में उनकी बातों का मतलब यही था कि भ्रष्टाचार का मामला खत्म कर देंगे। 


वहीं, वन नेशन- वन इलेक्शन की बातों को लेकर संजय जायसवाल ने कहा कि, संसद के अंदर 5 दिनों का विशेष सत्र बुलाया गया है। मॉनसून सत्र में हंगामे के कारण कई अहम बिल पास नहीं हुए थे। इसके आलावा बहुत सारे बिल पर चर्चा करना है। कुछ विशेष बिल पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि, तेजस्वी यादव यह बताएं इतना अकूत संपत्ति कहा से आई है। उनके पास 150 करोड़ का बंगला कहा से आया पहले यह बताना चाहिए उनको। 


इधर, बिहार के स्कूल में छुट्टी के सवाल पर संजय जयसवाल ने कहा कि, सऊदी में क्या मोहमद साहेब के जन्मदिन पर छुट्टी दी जाती है। बिहार में तुष्टीकरण की राजनीति के तहत छुट्टी खत्म की गई है। यहां के मंत्री राम चरित्र मानस पर सावल उठा रहे हैं। उसके बाद संजय जयसवाल ने कहा कि बिहार में मनमौजी चल रही है।