ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

देश की छह हाईकोर्ट में 20 जजों की नियुक्ति, पटना हाईकोर्ट को मिले दो नए जज

PATNA : सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिशों में से केंद्र सरकार ने देश के छह उच्च न्यायालयों में 14 जज और छह अतिरिक्त जजों की नियुक्ति की है. तेलंगाना को सबसे ज्यादा 10 जज मिले हैं

देश की छह हाईकोर्ट में 20 जजों की नियुक्ति, पटना हाईकोर्ट को मिले दो नए जज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिशों में से केंद्र सरकार ने देश के छह उच्च न्यायालयों में 14 जज और छह अतिरिक्त जजों की नियुक्ति की है. तेलंगाना को सबसे ज्यादा 10 जज मिले हैं जबकि दिल्ली हाईकोर्ट को 2 और इलाहाबाद हाईकोर्ट को 1 अतिरिक्त जज मिले हैं.


वहीं पटना हाईकोर्ट के लिए दो जजों को नियुक्ति की गई है. पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता कोटे से राजीव राय एवं हरीश कुमार बतौर हाईकोर्ट जज शपथ ग्रहण करेंगे. केंद्र सरकार ने 24 मार्च 2022 को इस आशय की एक अधिसूचना निकाल कर इस बात की पुष्टि की है. 


बता दें कि पटना हाईकोर्ट में जजों के कुल स्वीकृत पद 53 है जबकि यहां सिर्फ 25 जज ही कार्यरत हैं. उक्त दोनों जजों के शपथ ग्रहण के बाद यह संख्या बढ़ कर 27 हो जाएगी.


राज्यसभा में गुरुवार को एक लिखित जवाब में सरकार ने कहा कि 16 मार्च तक देशभर में 25 हाईकोर्ट में स्वीकृत 1,104 जज के सापेक्ष 699 जज नियुक्त हो चुके हैं जबकि 405 पद रिक्त हैं.

टैग्स