ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

PMCH के नए भवन का शिलान्यास आज, सीएम नीतीश देश के सबसे बड़े अस्पताल की नींव रखेंगे

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पीएमसीएच के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। 5462 बेड वाले नए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रे

PMCH के नए भवन का शिलान्यास आज, सीएम नीतीश देश के सबसे बड़े अस्पताल की नींव रखेंगे
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पीएमसीएच के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। 5462 बेड वाले नए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं बिहार सरकार का दावा है कि पीएमसीएच का नया भवन बनने के बाद या देश का सबसे बड़ा अस्पताल होगा। 


बिहार सरकार इस नए भवन के निर्माण पर 5440 करोड रुपए खर्च करेगी। लंबे समय से इस योजना पर काम चल रहा था और अब शिलान्यास किया जा रहा है। पीएमसीएच के नए कैंपस में अस्पताल के फैकल्टी और कर्मचारियों के लिए आवास की भी व्यवस्था होगी इनके लिए 644 आवास बनाए जाएंगे जबकि यहां पढ़ने वाले मेडिकल छात्र छात्राओं के लिए 1626 की क्षमता वाला छात्रावास भी बनाया जाएगा। 550 नसों के लिए छात्रावास के साथ-साथ 360 स्टूडियो अपार्टमेंट भी बनाए जाएंगे। 715 क्षमता की धर्मशाला और 1500 क्षमता वाला ऑडिटोरियम भी नए प्रोजेक्ट में शामिल है। भवन के पास पार्किंग की कुल क्षमता 3334 वाहनों की होगी। यह पूरा स्ट्रक्चर भूकंप रोधी होगा। पीएमसीएच के नए भवन का एरिया 78 लाख वर्गफीट होगा। इसके ऊपर हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा जिसके जरिए एयर एंबुलेंस यहां लैंड कर पाएंगे। अस्पताल में 487 बेड की इमरजेंसी यूनिट के साथ साथ साथ मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी बनाए जाएंगे। 


पीएमसीएच के नए भवन के शिलान्यास के मौके पर राज्य के प्रतिष्ठित डॉक्टरों को भी न्योता दिया गया है। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आईएस ठाकुर ने कहा है इस लेना इस कार्यक्रम के दौरान भीड़ जमा होने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। कार्यक्रम में पटना सहित पूरे बिहार के प्रतिष्ठित और बड़े डॉक्टर शामिल हो रहे हैं। इनमें डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा, डॉ शांति राय, डॉ आर एन सिंह, डॉ मंजू गीता मिश्रा, डॉ एस एन आर्या, डॉ हई, डॉ सहजानंद प्रमुख हैं।