ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

इंडिगो पटना की फ्लाइट बीच रास्ते में दिल्ली लौटी, बिहार के सांसद समेत कई यात्री परेशान

दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2425 तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से दिल्ली लौट गई। लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

bihar
फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट बुधवार को यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान में तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके बाद फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटना पड़ा।


इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2425 ने बुधवार दोपहर करीब 2:20 बजे नई दिल्ली के टर्मिनल-2 से पटना के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के लगभग 30 मिनट बाद पायलट ने यात्रियों को तकनीकी समस्या की जानकारी दी। सुरक्षा कारणों से लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई, लेकिन वहां स्लॉट उपलब्ध नहीं होने के कारण विमान को दिल्ली एयरपोर्ट वापस लाया गया।


फ्लाइट में जमुई के सांसद अरुण भारती सहित पटना और आसपास के जिलों के कई यात्री सवार थे। अचानक फ्लाइट के लौटने से यात्रियों में नाराजगी देखी गई।


एक यात्री ने बताया कि वे अपने बेटे को देहरादून के स्कूल छोड़ने के बाद दिल्ली से पटना लौट रहे थे। फ्लाइट समय पर रवाना हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में तकनीकी खामी की सूचना दी गई। लखनऊ में उतरने की कोशिश असफल होने के बाद विमान को दिल्ली वापस लाया गया।


दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों को तुरंत पटना के लिए कोई वैकल्पिक उड़ान उपलब्ध नहीं कराई गई। मजबूरन यात्रियों को अगली सुबह की फ्लाइट बुक करनी पड़ी। इंडिगो की ओर से गुरुवार सुबह के लिए नई टिकट दी जा रही है, जबकि यात्रियों को रात दिल्ली और गुरुग्राम के होटलों में ठहरना पड़ा।


यात्रियों ने आरोप लगाया कि इंडिगो की उड़ानों में लगातार तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे उनका समय बर्बाद हो रहा है और मानसिक तनाव के साथ अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है। बार-बार फ्लाइट का रद्द होना या बीच रास्ते से लौटना आम यात्रियों के लिए गंभीर परेशानी बनता जा रहा है। 


टैग्स