ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दारोगा हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, हत्या को अंजाम देने के बाद झारखंड में ले रखा था पनाह

JAMUI : जमुई में एक दारोगा को ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या करने के मामले में पुलिस की लगातार एक्शन के बाद मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। दारोगा प्रभात रंजन हत्याकांड मामला में

दारोगा हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, हत्या को अंजाम देने के बाद झारखंड में ले रखा था पनाह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : जमुई में एक दारोगा को ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या करने के मामले में पुलिस की लगातार एक्शन के बाद मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। दारोगा  प्रभात रंजन हत्याकांड मामला में मुख्य आरोपी कृष्णा दास ने झारखंड के गिरिडीह के गांवा थाना में सरेंडर किया है। इससे पहले इस हत्याकांड में एक अन्य आरोपी मिथिलेश की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, प्रभात रंजन के हत्या के आरोपी कृष्णा दास ने पुलिस दबिश के बाद बुधवार को गिरीडीह जिले के गामा थाने में सरेंडर कर दिया। इस आरोपी की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के रेयड़ी गांव निवासी दशरथ रविदास का पुत्र कृष्णा रविदास के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह झारखंड भाग गया था। इसके बाद जब पुलिस ने वहां दबिश दी तो उसने गिरिडीह के गांवा थाना में  सरेंडर किया है। 


वहीं, दारोगा प्रभात रंजन हत्याकांड के बाद बिहार के जमुई में शहीद दारोगा प्रभात रंजन का पार्थिव शरीर वैशाली पहुंचा। जहां सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। प्रभात रंजन शिक्षक और रेलवे की नौकरी छोड़कर बिहार पुलिस की नौकरी की थी, लेकिन बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई में शहीद हो गए।    प्रभात रंजन भगवानपुर खजूरी गांव निवासी शिवनारायण शाह के पुत्र थे। 


बताया जाता है कि दारोगा का पूरा परिवार संकट से जूझ रहा ह। पत्नी और दोनों बच्चे उनकी मां और बड़े भाई का इलाज के लिए दिल्ली में हैं। बड़े भाई मधुकांत किडनी रोग से ग्रस्त हैं। उनकी मां सीता देवी ने अपनी किडनी दान की, लेकिन वह भी खराब हो गया। दिल्ली में इलाज चल रहा है। तीन माह पहले प्रभात रंजन को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी, लेकिन वह भी बीमार चल रहा है।