ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Cyclone Tracker:आ रहा है चक्रवाती तूफान! 23 से 25 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं

PATNA : बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले कुछ दिनों के बाद अब आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण बि

Cyclone Tracker:आ रहा है चक्रवाती तूफान! 23 से 25 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले कुछ दिनों के बाद अब आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।आइएमडी ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। 


आईएमडी के अनुसार, 23 अक्टूबर को ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। इस चक्रवात के कारण बिहार में भी मौसम प्रभावित होगा। मौसम विभाग  के अनुसार बुधवार  से ही राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है। जबकि इसके 26 अक्टूबर तक रहने की संभावना है। बारिश के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है और ठंड बढ़ सकती है।


मौसम विभाग के अनुसार सूबे का मौसम 25 अक्टूबर से बदलेगा और 25 -26 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसमे मुख्य रूप से जिन जिलों को शामिल किया गया है उसमें पटना,नवादा,शेखपुरा,नालंदा,सुपौल,खगड़िया,सहरसा ,मधेपुरा ,भागलपुर ,बांका ,मुगेंर,जमुई ,कटिहार, किशनगंज,मधेपुरा और पूर्णिया का नाम शामिल है। यहां  बारिश हो सकती है। 


आईएमडी ने अपने ताजा अपटेड में कहा है मौसम की यह प्रणाली अपनी गति जारी रखते हुए 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह के समय एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकती है. इस दौरान हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटा से लेकर 120 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।