ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

साइबर फ्रॉड के शिकार हुए मुख्य सचिव, दो घंटे के अंदर ही जालसाज गिरफ्तार

PATNA: बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के बैंक अकाउंट से 90 हजार रुपये उड़ाने की कोशिश करने वाले साइबर अपराधी को दो घंटे के भीतर पकड़ लिया गया है। आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले मे

साइबर फ्रॉड के शिकार हुए मुख्य सचिव, दो घंटे के अंदर ही जालसाज गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के बैंक अकाउंट से 90 हजार रुपये उड़ाने की कोशिश करने वाले साइबर अपराधी को दो घंटे के भीतर पकड़ लिया गया है। आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है। गिरफ्तार साइबर ठग से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। 


मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को जब यह भनक लगी की उनके बैंक अकाउंट में सेधमारी की कोशिश हो रही है तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत आर्थिक अपराध इकाई यानि ईओयू को दी और बैंक अकाउंट को ब्लॉक करा दिया। मुख्य सचिव की सूचना मिलते ही ईओयू ने कार्रवाई की और महज दो घंटे के अंदर साइबर ठग को धर दबोचा। गिरफ्तार साइबर फ्रॉड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। 


पूछताछ के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उसके गिरोह में और कितने सदस्य हैं। वह कितने दिनों से लोगों को चुना लगाने का काम कर रहा है। बता दें कि साइबर अपराधियों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। उनकी गाढ़ी कमाई को पलक झपकते गायब करने का काम कर रहा है। साइबर अपराधियों ने पूरे देश को जामताड़ा बनाकर रख दिया है। कई लोग झांसे में आ रहे हैं तो कईयों के बैंक अकाउंट में सेंधमारी की जा रही है। उनके खाते से राशि को गायब कर दिया जा रहा है। एटीएम में क्लोन के जरिये भी कैश गायब किया जा रहा है। इस तरह की कई मामले पहले भी आ चुके है।


बीते दिनों जगदेव पथ में एक सब्जी बेचने वाली महिला को लोन का लालच देकर खाते से करीब 80 हजार रुपये गायब कर दिया गया था। साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कई लोग तो इनके शिकार हो रहे हैं तो वही कई लोग सावधानी बरत इन जालसाजों से छुटकारा पाते हैं। इन जालसाजों के चक्कर में कई पढ़े लिखे लोग भी पड़ चुके हैं। 


इन साइबर अपराधियों का उद्धेश्य बस लोगों को लूटना होता है इसलिए वे लोगों को कई तरह की लालच देते हैं और उनके बिछाये जाल में लोग फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई से हाथ धो बैठते हैं। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को भी साइबर ठग ने शिकार बनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने सतर्कता बरती। सबसे पहले उन्होंने बैंक अकाउंट को ब्लॉक करा दिया फिर इसकी शिकायत ईओयू से की। शिकायत के दो घंटे के भीतर ही ईओयू ने जालसाज को पकड़ लिया जिससे अब पूछताछ चल रही है।