ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में CMG की हुई बैठक, नहीं दी गयी कोरोना गाइडलाइन में किसी तरह की छूट

PATNA: मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में आज पटना में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। कोरोना के बढ़ते सक्रमण को देखते हुए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाई गय

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में CMG की हुई बैठक, नहीं दी गयी कोरोना गाइडलाइन में किसी तरह की छूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में आज पटना में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। कोरोना के बढ़ते सक्रमण को देखते हुए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाई गयी थी। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गये। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की आज हुई बैठक में कोरोना गाइडलाइन में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी गयी है।


कोरोना के बढ़ते प्रभाव पर नजर रखने का निर्देश सभी डीएम, एसपी और सिविल सर्जन को दिया गया है। वही कोरोना के नए मामले, टेस्टिंग और रिकवरी पर ध्यान देने की बात बैठक में कही गयी है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बैठक में कई दिशा निर्देश भी दिए। 


बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर सरकार अलर्ट है। कोरोना को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की आज हो रही बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में कोरोना गाइडलाइन में कोई छूट नहीं दी गयी है। दरअसल बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 


बीते मंगलवार 11 जनवरी को 5908 कोरोना संक्रमित मिले हैं और 5 लोगों की मौत भी हो गई है। बता दें की बीते सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई थी जिसमें कई तरह के प्रतिबंध लगाने पर सहमति बनी थी। 


बीते सोमवार को हुए सीएमजी की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था कि हर दो दिन पर  क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाई जाएगी। सोमवार के बाद आज बुधवार को सीएमजी की बैठक बुलाई गयी थी। जिसमें मुख्य सचिव सहित कई अधिकारी मौजूद थे। अब सीएमजी की अगली बैठक 14 जनवरी को होगी। आज की हुई बैठक में कोरोना गाइडलाइन में किसी तरह की छूट नहीं दी गयी है।


टैग्स