ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना में कोरोना वैक्सीन का डेमो ड्राई रन शुरू, मंगल पांडेय बोले- हमारी तैयारी पूरी है

PATNA : राजधानी पटना में आज तीन सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन का डेमो ड्राई रन चल रहा है. शास्त्रीनगर शहरी स्वास्थ्य केंद्र, फुलवारी पीएचसी और दानापुर अनुमंडल हॉस्पिटल में डेमो कि

पटना में कोरोना वैक्सीन का डेमो ड्राई रन शुरू, मंगल पांडेय बोले- हमारी तैयारी पूरी है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में आज तीन सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन का डेमो ड्राई रन चल रहा है. शास्त्रीनगर शहरी स्वास्थ्य केंद्र, फुलवारी पीएचसी और दानापुर अनुमंडल हॉस्पिटल में डेमो किया जा रहा है. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय फुलवारी शरीफ सेंटर पर पहुंचे और वहां उन्होंने ड्राई रन के बारे में जानकारी ली. 


मंगल पांडे ने कहा कि आज से वैक्सीन का डेमो ड्राई रन शुरू हो गया है. स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रखी है. कोरोना वैक्सीन का डेमो सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को दिया जा रहा है. डेमो हो जाने के बाद उनके मोबाइल पर मैसेज भी जा रहा है जिसमें उन्हें बधाई सन्देश दिया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री ने खुद सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया है. उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को आधे घंटे तक अंडरऑब्जरवेशन रखा जा रखा जा रहा है उसके बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी भी मौजूद रही. 


सिविल सर्जन ने कहा कि ड्राई रन में बस टीका ही नहीं लगेगा बल्कि बाकी की प्रक्रिया भी पूरे किये जा रहे हैं. वैक्सीन के खाली बॉक्स पूरी सुरक्षा के साथ अस्पतालों तक पहुंचाए जाएंगे. अफसर इंतजामों की निगरानी करेंगे. किसी भी तरह की कमी होने पर उसे दुरुस्त किया जाएगा. प्रत्येक सेंटर पर एक टीम होगी. विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि सेंटर के हिसाब से हेल्थ वर्करों को एसएमएस भेजकर अगले दिन टीकाकरण की सूचना दी जाएगी. 


इधर दानापुर अनुमंडल हॉस्पिटल में भी वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत की मौजूदगी में सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है. वहीं उन्होंने वैक्सीन के रख-रखाव की जगह का भी जायजा लिया है.