ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बेलछी वाले कोरोना मरीज का शव छोड़कर भागे परिजन, बाढ़ और पंडारक में लोग डरे हुए हैं

PATNA : रविवार को बिहार में कोरोना के जिस छठे मरीज की मौत हुई उसका शव छोड़कर परिजन भाग गए। कोरोना वायरस के कारण बेलछी के रहने वाले 60 साल के बद्रीराम की मौत रविवार की सुबह पीए

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : रविवार को बिहार में कोरोना के जिस छठे मरीज की मौत हुई उसका शव छोड़कर परिजन भाग गए। कोरोना वायरस के कारण बेलछी के रहने वाले 60 साल के बद्रीराम की मौत रविवार की सुबह पीएमसीएच में हो गई लेकिन उसके परिजन शव पीएमसीएच में छोड़कर भाग खड़े हुए। बाद में किसी तरह प्रशासन ने परिजनों को समझाया बुझाया तब जाकर कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सकी। 


रविवार की देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार बांस घाट पर किया गया। डेड बॉडी को पूरी तरह से सील कर अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। पॉलिथीन में पैक शव को परिजनों ने दूर से ही मुखाग्नि दी। इस दौरान बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस के साथ-साथ बाढ़ के डीपीओ और नोडल पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कोरोना के कारण जिस मरीज की मौत हुई थी वह अस्थमा का भी मरीज था। 8 मई को उसे क्वॉरेंटाइन सेंटर से पीएमसीएच लाया गया था। रविवार की सुबह तकरीबन 6 बजे उसकी मौत हो गई और 11 बजे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव की जानकारी मिलने के साथ ही परिजन शव को छोड़कर गांव भाग गए थे लेकिन किसी तरह प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर कागजी कार्रवाई पूरी की।


उधर बाढ़ और पंडारक प्रखंड में 7 प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बाढ़ के दयाचक मोहल्ले जिस शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया वह गाजीपुर से ट्रक के जरिए पहुंचा था। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मोहल्ले में लोग डरे हुए हैं। इलाके के लोग को सबसे ज्यादा डर प्रवासी बिहारियों से लग रहा है।

टैग्स