ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसले

कोरोना को लेकर राहत की खबर : तीसरी लहर कमजोर होगी, कम समय के लिए सक्रिय रहेगा संकमण

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर ने देश को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। साल 2020 में आई पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर ने इस साल लोगों को बेहद परेशान किया है लेकिन अब तीसरी लहर से जुड़ी

कोरोना को लेकर राहत की खबर : तीसरी लहर कमजोर होगी, कम समय के लिए सक्रिय रहेगा संकमण
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर ने देश को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। साल 2020 में आई पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर ने इस साल लोगों को बेहद परेशान किया है लेकिन अब तीसरी लहर से जुड़ी एक राहत वाली खबर सामने आ रही है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर जताई जा रही तमाम चिंताओं और आशंकाओं के बीच राहत भरी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी के विशेषज्ञों का कहना है कि देश में तीसरी लहर छोटी और कमजोर हो सकती है। विशेषज्ञ तीसरी लहर की मॉडलिंग कर रहे हैं और अगले सप्ताह इस पर विस्तृत रिपोर्ट जारी करेंगे। आईआईटी कानपुर के प्रो. मनिंदर अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि ब्रिटेन में नई लहर को लेकर चिंताएं जाहिर की जा रही थीं। पर संक्रमण के रुझान से साफ है कि यह बड़ा आकार लेती हुई नहीं दिखी है। मॉडल संकेत कर रहे हैं कि आगे भी इसके ज्यादा बढ़ने के रुझान नहीं हैं।


शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि भारत में भी तीसरी लहर ज्यादा बड़ी नहीं होगी। यह देश में पहली व दूसरी लहर की तुलना में बहुत कमजोरहो सकती है। कहा कि लहरकब आएगी व वास्तव में इसका प्रभाव कितना रहेगा, इसका विश्लेषण किया जा रहा है।


आईआईटी के एक्सपर्ट का कहना है कि ब्रिटेन में चौथी लहर न आने की वजह टीकाकरण हो सकती है। भारत में टीकाकरण में तेजी आ रही है। इसका असर दिखेगा। संक्रमण तेजी से घट रहा है। इसके पूर्व के स्तर पर आने में एक माह लग सकता है। फरवरी में कोरोना के मामले नौ हजार रह गए थे।

टैग्स

संबंधित खबरें