ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना के बीच गांधी मैदान में ऐसे मनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, जानिए कौन लोग होंगे शामिल

PATNA : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार भी 15 अगस्त को समारोह का आयोजन होगा लेकिन आम लोगों को इसमें शामिल होने की

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार भी 15 अगस्त को समारोह का आयोजन होगा लेकिन आम लोगों को इसमें शामिल होने की इजाजत नहीं होगी। गांधी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में तकरीबन 1000 लोग ही शामिल हो पाएंगे। समारोह में शामिल होने वाले लोग बेहद खास होंगे और कोरोना काल में तमाम सावधानियों के साथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। 


गांधी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में वीवीआइपी मेहमानों के लिए पंडाल बनाया जा रहा है और इस पंडाल में केवल 400 से 450 कुर्सियां लगाई जाएंगी। हर साल इस पंडाल में दो हजार से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम होता है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के तहत इस बार संख्या बेहद सीमित होगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को सीमित करने के लिए राज्य सरकार ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर रखी है और संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम को कितना छोटा किया गया है इस बात का अंदाजा लगाना है तो गांधी मैदान में शामिल होने वाले अतिथियों की संख्या से लगाया जा सकता है। गांधी मैदान में आयोजित होने वाले समारोह के लिए जिला प्रशासन हर साल तकरीबन 22 हजार आमंत्रण पत्र भेजता है लेकिन इस बार यह संख्या किसी भी हाल में 1000 के ऊपर नहीं होगी। आमंत्रण पत्र भी ईमेल के जरिए भेजा जा रहा है। 


गांधी मैदान में इस बार ना तो परेड का आयोजन होगा और ना ही झांकी का केवल परेड की सलामी होगी। एनसीसी और स्काउट गाइड के बच्चे परेड में शामिल नहीं होंगे। झांकियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन नहीं किया जा सकेगा। सरकार ने आम लोगों के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के सीधा प्रसारण पर फोकस किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर समाचार चैनलों तक पर गांधी मैदान का समारोह लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।