ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना काल में सभी जिलों के DM को निर्देश, प्राइवेट अस्पतालों में शुरू कराएं कोरोना का इलाज

PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब राजधानी पटना के अलावे सभी जिलों के अंदर प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज कराया जाएगा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब राजधानी पटना के अलावे सभी जिलों के अंदर प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के डीएम को पत्र जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत की तरफ से जारी इस पत्र में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि सभी डीएम अपने जिलों में निजी अस्पतालों के अंदर कोरोना का इलाज शुरू कराएं। 


स्वस्थ विभाग ने निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज कराए जाने के साथ-साथ निजी मेडिकल कॉलेजों में भी कोविड-19 के मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था करने और इलाज शुरू कराने को कहा है। इतना ही नहीं तो मरीजों के इलाज के लिए ली जाने वाली शुल्क की अधिकतम सीमा तय करने का अधिकार भी जिलाधिकारियों को दिया गया है। 

कोरोना काल में सभी जिलों के DM को निर्देश, प्राइवेट अस्पतालों में शुरू कराएं कोरोना का इलाज

बिहार के सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए राज्य सरकार ने अब निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के साथ निजी अस्पताल दिलचस्पी नहीं दिखा रहे लेकिन इसके बावजूद अब सरकार इन से सख्ती से निपटने के मूड में है।

टैग्स