ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

कोरोना काल को देखते हुए स्कूल का सिलेबस छोटा होगा, SCERT को सरकार ने दी जिम्मेदारी

PATNA : कोरोना काल को देखते हुए राज्य के स्कूलों में अब सिलेबस को छोटा किया जाएगा। कोरोना के कारण स्कूल बंद हैं और छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार ने यह तय क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल को देखते हुए राज्य के स्कूलों में अब सिलेबस को छोटा किया जाएगा। कोरोना के कारण स्कूल बंद हैं और छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार ने यह तय किया है कि स्कूलों का सिलेबस छोटा किया जाए। 


शिक्षा विभाग ने सिलेबस छोटा करने की जिम्मेदारी राज्य शिक्षा शोध और प्रशिक्षण परिषद यानी एससीईआरटी को दे दी है। स्कूलों का सिलेबस से 30 से 35 फीसदी तक छोटा किया जा रहा है। अब बाकी बचे सिलेबस के आधार पर ही इस साल आगे की पढ़ाई होगी और परीक्षाएं भी ली जाएंगी। 


एससीईआरटी बेहद सावधानी पूर्वक सिलेबस को कम करने के काम में जुटा हुआ है। पूरा फोकस इस बात पर है कि पाठ्यक्रम से कोई महत्वपूर्ण चैप्टर ना निकल जाए। प्रयास यह है कि गैर जरूरी कंटेंट को सिलेबस से प्राथमिकता के तौर पर हटाया जाए हालांकि अब तक कोरोना काल में स्कूल खोलने की स्थिति नहीं बन पाई है बावजूद इसके लगातार शिक्षा विभाग इस पूरी कवायद में लगा हुआ है।

टैग्स