ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना का डर: बेउर समेत सभी जेलों में कैदियों से मुलाकात पर लगी रोक

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना आ रही है जहा काेराेना के बढ़ते संक्रमण काे देखते हुए बेउर समेत राज्य के सभी जेलाें में बंद कैदियाें से उनके परिजनाें की मुलाकात पर राेक लगा दी

कोरोना का डर: बेउर समेत सभी जेलों में कैदियों से मुलाकात पर लगी रोक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना आ रही है जहा काेराेना के बढ़ते संक्रमण काे देखते हुए बेउर समेत राज्य के सभी जेलाें में बंद कैदियाें से उनके परिजनाें की मुलाकात पर राेक लगा दी गई है. बिहार में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए बिहार के जेलों में मिलने जुलने पर रोक लगा दी गई है. आपको बता दें कि जेल आईजी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण जेल में मुलाकात पैट बैन लगा दिया गया है. कैदी से मिलने आने वाले मुलाक़ाती पर रोक लगी है. 


आपको बता दें कि छपरा मंडल कारा के काराधीक्षक, जेल के डॉक्टर और शेखपुरा के बरबीघा अस्पताल के एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार छपरा मंडल कारा के चिकित्सक डॉ. नित्यानंद पाठक और काराधीक्षक रामाधार सिंह कोरोना संक्रमित पाए गये हैं. वही शेखपुरा के बरबीघा अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं.


बताते चलें कि बिहार में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी स्पष्ट कर दिया है कि कोरोना को लेकर कल एक बैठक की जाएगी. मुख्यमंत्री ने इस बात का संकेत दिया है कि बिहार में कुछ सख्त पाबंदियां लगाई जा सकती है. 

कोरोना का डर: बेउर समेत सभी जेलों में कैदियों से मुलाकात पर लगी रोक

टैग्स