ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

कोरोना का असर; पटना यूनिवर्सिटी के सभी हॉस्टल बंद, 24 घंटे में छात्रावास खाली करने का आदेश

PATNA: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पटना यूनिवर्सिटी ने बडा फैसला लिया है. यूनिवर्सिटी ने अपने तमाम हॉस्टल को 31 मार्च तक के लिए बंद करने का फैसला लिया है. छात्रों को 24 घंटे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पटना यूनिवर्सिटी ने बडा फैसला लिया है. यूनिवर्सिटी ने अपने तमाम हॉस्टल को 31 मार्च तक के लिए बंद करने का फैसला लिया है. छात्रों को 24 घंटे के भीतर हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया गया है.


पटना यूनिवर्सिटी प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में ये फैसला लिया है. इससे पहले राज्य के शिक्षा विभाग ने सभी हॉस्टल और लॉज को खाली करने की सलाह दी थी. इसके बाद पीयू ने ये फैसला लिया है. हालांकि जिन छात्रों की परीक्षा है उन्हें हॉस्टल खाली करने के लिए 7 दिनों का समय दिया गया है. 


गौरतलब है कि बिहार सरकार सूबे के तमाम स्कूल-कॉलेजों को 31 मार्च तक के लिए बंद करने का फैसला ले चुकी है. पटना यूनिवर्सिटी में भी सभी क्लासेज को 31 मार्च तक के लिए रोक दिया गया है. आज हॉस्टल को भी बंद करने का निर्देश दिया गया है.

टैग्स