ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कोरोना अभी ज़िंदा है, जानिए.. बिहार में कितने एक्टिव केस हैं

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने के बाद जनजीवन अब पूरी तरह से सामान्य हो चुका है. केंद्र सरकार की तरफ से जो एडवाइजरी जारी की जाती है, उसमें भी छूट दे दी गई है लेकिन महामा

कोरोना अभी ज़िंदा है, जानिए.. बिहार में कितने एक्टिव केस हैं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने के बाद जनजीवन अब पूरी तरह से सामान्य हो चुका है. केंद्र सरकार की तरफ से जो एडवाइजरी जारी की जाती है, उसमें भी छूट दे दी गई है लेकिन महामारी को लेकर हमारी लापरवाही आने वाले दौर में भारी पड़ सकती है. दरअसल कोरोना अभी मरा नहीं है यह जिंदा है. पटना समेत बिहार में अभी भी कई संक्रमित है और एक्टिव केसों की संख्या बिहार में फिलहाल 31 है. राजधानी पटना में 6 एक्टिव केस मौजूद है.


सोमवार को राज्य में कुल 6 नए मामले सामने आए हैं. सहरसा में 2 नए मरीजों की पहचान की गई जबकि गया, मुंगेर, समस्तीपुर, वैशाली में एक 1 नए मरीज सामने आए हैं. बाकी जिलों में सोमवार को कोई केस तो सामने नहीं आया लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि नए मरीजों के मिलने से यह पुष्टि होती है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है. लोगों को इसके लिए सावधानी बरतने की जरूरत है.


फिलहाल कोरोना संक्रमण होने के बाद लोगों ने मास्क पहनना बंद कर दिया है लेकिन जरूरत इस बात की है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल किया जाए. एहतियात के तौर पर हैंड सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल जारी रखा जाए. इसके अलावा राजधानी पटना समेत बिहार में टीकाकरण अभियान तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. पटना में अब तक 12 से 14 साल के 10,000 से ज्यादा बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगवाई जा चुकी है. पूरे राज्य में यह आंकड़ा लगभग तीन लाख के आसपास है. अप्रैल महीने में स्कूल खुलने के बाद इसमें और तेजी आने की उम्मीद .है क्योंकि स्कूलों में कैंप लगाकर कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी.