ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

PMCH में इलाज के दौरान दलित बच्ची की मौत: सड़क पर उतरी कांग्रेस, स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग

इस घटना के खिलाफ पटना और मुजफ्फरपुर में कांग्रेस नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफे की मांग की।

bihar
कार्रवाई की मांग
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA/MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से पीएमसीएच लाई गई रेप पीड़ित बच्ची की इलाज में लापरवाही के कारण हुई मौत को लेकर कांग्रेस ने रविवार को पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा मचाया। कांग्रेस ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला। वही मुजफ्फरपुर में भी इस घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और शहर के मुख्य चौराहा सरैयागंज टावर को जाम करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


पटना में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला संगठन की कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर उसे लड़की को न्याय नहीं मिला तो उसके अस्थि को लेकर पूरे बिहार में यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फुंका और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 


मुजफ्फरपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने बताया कि 26 मई को कुढनी प्रखंड की बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है...और उसके इलाज के नाम पर लीपापोती होती रही... हमने जिलाधिकारी से मिलकर उसको एयरलिफ्ट कराकर इलाज के लिये भेजने का आग्रह किया और मेमोरंडम दिया...मगर जिला प्रशासन ने इसपर कोई संज्ञान नही लिया , जब लगातार दवाव बनाया गया तब मुजफ़्फ़रपुर से पटना उस बच्ची को रेफर किया गया .... वहां भी चार घंटा तक बच्ची को एम्बुलेंस में ही इंतजार कराया गया..


जब हमारे प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम जी पीएमसीएच पहुंचे उसके बाद बच्ची का इलाज शुरू हुआ ...आज जब हमलोग मौन पर थे तब सूचना मिली कि बच्ची की मौत हो गई है....मुजफफरपुर में बकरी की तरह इंसान कट रहे हैं और प्रसाशन मौन है .... यह सरकार केवल बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है पर इलाज के अभाव में लोगों की मौत हो जाती है... डबल इंजन की सरकार से बिहार नही संभल रहा है तत्काल दोषियों को सजा मिले और स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा ले लेना चाहिए ...


बता दें कि 26 मई को कुढन्नी थाने के नहर में संदिग्ध हालत में किशोरी मिली थी....जिसके गर्दन कटे हुए और कई दाग मिला था...जिसके बाद अरोपी को भी गिरफ़्तार कर लिया गया था...अब जब घटना के लगभग 6 दिन बाद जब दलित बच्ची के इलाज के अभाव में मौत हो जाती है...जिसके बाद  सड़क पर उतरी कांग्रेस पार्टी सरैयागंज टावर को घंटो रखा जाम और स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा की मांग की।.

टैग्स