ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Weather News: बिहार में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप, 11 जिलों में अलर्ट जारी

बिहार इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है, जिससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। ठंडी हवाओं और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से उत्पन्न नमी के कारण राज्य के कई इलाकों में कोहरे का घना आवरण देखा जा रहा है।

Bihar Weather News
Bihar Weather News
© Bihar Weather News
User1
3 मिनट

Bihar Weather News: बिहार इन दिनों शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। गुरुवार सुबह ठंडी हवाओं के बीच पूरा प्रदेश ठिठुरता रहा। हालांकि, 9 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 11 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।


किन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट?

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अररिया, गया, नवादा, जमुई, बांका, और भागलपुर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटों तक घने कोहरे की संभावना है। विभाग ने सुबह और शाम घर से बाहर निकलते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।


बुधवार को कैसा रहा मौसम?

बुधवार को राज्य में गया का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ज्यादा रहा। डेहरी में 27.4 डिग्री, अरवल में 25.3 डिग्री, शेखपुरा में 24.1 डिग्री, राजगीर में 24.9 डिग्री, और जमुई-बक्सर में तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम डेहरी में दर्ज किया गया।


कोहरे का कारण: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण वातावरण में नमी अचानक बढ़ गई है। इस नमी ने राज्य के अधिकतर हिस्सों को घने कोहरे की चपेट में ले लिया है। हिमालय की तराई से सटे इलाकों में अति घना कोहरा और बाकी हिस्सों में घने कोहरे का पूर्वानुमान है।


येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी 24 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण ठंड और बढ़ने की संभावना है। खासकर सुबह और शाम के समय यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।


बिहार में बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सतर्क रहना आवश्यक है। आने वाले दिनों में कोहरे और शीतलहर का प्रभाव बढ़ सकता है, इसलिए सभी को एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।