ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सीएम नीतीश ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

PATNA: एक अणे मार्ग स्थित संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को उद्योग विभाग, सूचना प्रावैधिकी विभाग और पर्यटन विभाग की समीक्षा की। इस दौरान तीनों विभागों ने मुख्यमंत

सीएम नीतीश ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: एक अणे मार्ग स्थित संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को उद्योग विभाग, सूचना प्रावैधिकी विभाग और पर्यटन विभाग की समीक्षा की। इस दौरान तीनों विभागों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी। समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


इस दौरान उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने बिहार लॉजिस्टिक पॉलिसी-2023 के प्रारूप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस नीति में समाहित परियोजनाएं, प्रोत्साहन के लिए अनुदान आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। वहीं समीक्षा बैठक में सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बिहार आईटी नीति-2023 के प्रारुप के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बिहार पर्यटन नीति- 2023 के प्रारुप की जानकारी सीएम नीतीश को दी।


समीक्षा बैठक के दौरान सीएम नीतीश ने तीनों विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। सरकार ने ऐसी पॉलिसी बनायी है कि अधिक से अधिक निवेश हो सके। साथ ही यहां रोजगार के अवसर भी सृजित हों। सरकार का उद्देश्य है कि जो भी नीतियां बनायी जाए उससे निवेशकों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन मिले और यहां उन्हें उद्योग-धंधे स्थापित करने में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो।


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जो भी नीतियां बनायी गई हैं उसका ठीक ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए। कोरोना काल के दौरान भी बिहार के बाहर काम करनेवाले लोगों को यहां आकर अपना काम शुरु करने के लिए सरकार ने प्रोत्साहित किया। कई लोगों ने बिहार आकर अपना स्वरोजगार स्थापित किया। कई जगहों पर जाकर उन कार्यों को हमने देखा है। लोगों के हित में हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



टैग्स