ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

CM नीतीश ने की बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को मदद के लिए तत्पर रहने को कहा

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। बैठक में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की गयी। इस मौके पर सीएम ने अधिकारियों को जल्द से

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। बैठक में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की गयी। इस मौके पर सीएम ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कृषि इनपुट सब्सिडी बांटने का निर्देश दिया। वहीं उन्होनें आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्पर रहने की नसीहत दी।


आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने इस महत्वपूर्ण बैठक में बाढ़ राहत के लिए मिले केन्द्रीय सहायता राशि का ब्योरा सीएम को दिया। वहीं कृषि इनपुट सब्सिडी के लिए अब तक जारी की गयी राशि के बारे में उन्होनें सीएम को अवगत कराया। वहीं बाढ़ के दौरान घर के नुकसान की भरपायी के लिए जारी किए गए रकम की भी जानकारी दी।


आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने विभिन्‍न विभागों द्वारा क्षति के संबंध में दिये गये विवरण के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इसमें कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग सहित अन्य विभागों के विवरण शामिल थे। केंद्रीय सहायता हेतु भेजे गये ज्ञापन में राशि के संबंध में भी बताया गया। बैठक में कृषि इनपुट सब्सिडी के लिए अब तक जारी की गई राशि के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री को गृह क्षति के लिए भी उपलब्ध करायी गई राशि के संबंध में जानकारी दी गई।


बैठक में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, मुख्य सचिव दीपक कुमार समेत कई विभागों के प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद थे। 


टैग्स